pub-4032623511138817 खंडवा सांसद ने केंद्रीय मंत्री से नेपा लिमिटेड के भविष्य निधि न्यास को यथावत रखने की मांग की सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा सांसद ने केंद्रीय मंत्री से नेपा लिमिटेड के भविष्य निधि न्यास को यथावत रखने की मांग की

 केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से सांसद ने की भेंट


नेपा मिल के भविष्य निधि न्यास की छूट स्थिति को यथावत रखने का किया अनुरोध

प्रदेश पत्रिका:- दिल्ली में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर खंडवा संसदीय क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा की नेपा लिमिटेड के भविष्य निधि न्यास की छुट स्थिती को यथावत रखने हेतु पत्र सौप आग्रह किया। इस दौरान नेपा लिमिटेड के संजय कुमार पवार, रवि शंकर पवार भी मौजूद रहे। 

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया 

की मेरे संसदीय क्षेत्र अंतर्गत नेपा लिमिटेड आदिवासी विकासखंड खकनार के नेपानगर तहसील में स्थित है। नेपानगर विधानसभा के लगभग 100 छोटे बड़े गाव की लगभग 50 हजार की जनसख्या प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस कारखाने पर निर्भर होकर अर्थव्यवस्था की एक मात्र धुरी व रोजगार का साधन है। इस कारखाने का भविष्य निधि न्यास प्रबंधन व श्रमिक दोनों पक्षों के सक्षम न्यासीयो की एक टीम द्वारा प्रतिबंधित है, जो सात वर्षों से सभी दिशा निर्देशों का पूर्णतः अनुपालना करा रहा है।

 श्रमिक संघ के संलग्न पत्र में लिखे गए

 तथ्यों पर मेरी सहमती होकर वर्ष 2016 की स्थिति को देखते हुए जो निर्णय लिया गया है वह उचित नहीं है। अतः आपसे अनुरोध है कि, नेपा लिमिटेड नेपानगर के भविष्य निधि न्यास की छूट को यथावत रखने हेतु कर्मचारियों के हित में उचित आदेश प्रदान करने का कष्ट करें। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन व कर्मचारी हितेषी सरकार है इस दिशा में सार्थक निर्णय लिया जाएगा।



       आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...