सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जेल में साहिल के साथ क्या हो रहा? गुस्साए कैदियों ने कर दिया ऐसा हाल, अब ट्रांसफर की तैयारी शुरू

 सौरभ हत्याकांड में आरोपित साहिल शुक्ला को लेकर जेल में बंदियों में आक्रोश है जिसके चलते उसका अन्य जेल में स्थानांतरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेल में साहिल की पिटाई की खबर बाहर आने पर जेल अधीक्षक ने बंदी रक्षकों को फटकार लगाई। सौरभ की हत्या में साहिल और मुस्कान आरोपित हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बंदियों का गुस्सा देखकर साहिल को दूसरी जेल में स्थानांतरण करने की प्रक्रिया शुरू

सौरभ हत्याकांड में क्रूरता की हदें पार करने वाले साहिल शुक्ला को लेकर जेल के बंदियों में भी आक्रोश है। बंदियों का गुस्सा देखकर साहिल को अन्य जेल में स्थानांतरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। साथ ही छात्र नेता विनित चपराना ने भी डीजी जेल को पत्र लिखकर साहिल को स्थानांतरण करने की मांग की।

जेल की मुलाइजा बैरक में साहिल की पिटाई की खबर बाहर जाने पर जेल अधीक्षक ने बंदी रक्षकों को जमकर फटकार लगाई है। जेल अधीक्षक की तरफ से दावा किया कि मुस्कान और साहिल की काउंसलिंग कराई गई, सच्चाई यह है कि अभी तक दोनों की कोई काउंसलिंग नहीं कराई, जिन डाक्टरों से काउंसलिंग की बात कही गई। उन्होंने इन्कार कर दिया। कहा कि जेल की सलाखों में मुस्कान और साहिल से मिलने नहीं दिया जा रहा है।


ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी उर्फ सोभी ने 2016 में इंद्रानगर निवासी सौरभ से प्रेम विवाह किया था। 2019 में मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया। इसी वर्ष मुस्कान की मुलाकात सहपाठी साहिल से हुई। मुस्कान और सौरभ के प्यार में साहिल की एंट्री होते ही बात तलाक तक पहुंच गई।

सौरभ लंदन चला गया और साहिल और मुस्कान एक दूसरे के करीब आ गए। सौरभ के लंदन से वापस आने के बाद साहिल और मुस्कान ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को ड्रम में रखकर सीमेंट से सील कर दिया। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया


जेल में बंदियों ने की साहिल की पिटाई

जेल के अंदर मुलाइजा बैरक में बंदियों ने साहिल की जमकर पिटाई कर दी। उसका चेहरे पर चोट के निशान पड़े हुए है। यही कारण है कि काउंसलर के सामने भी साहिल को अभी तक लाया नहीं गया। बल्कि जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल की रोजाना डा. विभा नागर और डा. विनिता शर्मा से काउंसलिंग कराई जा रही है।


डा. विनिता शर्मा ने काउंसलिंग से इन्कार कर दिया। विभा नागर ने बताया कि जेल गई थी, उसके बाद मुस्कान को उनसे मिलवाया नहीं गया। बाद में उनका कहना था कि कांउसलिंग की बात बताई नहीं जाती है। उधर, साहिल की जेल में पिटाई की खबर बाहर आने के बाद जेल में हड़कंप मच गया।

मंगलवार को जेल अधीक्षक ने सभी बंदी रक्षकों की मीटिंग की। चेतावनी दी गई कि जेल की खबर बाहर जाने पर बंदी रक्षकों पर कार्रवाई होगी। बंदियों के गुस्से को लेकर साहिल के अन्य जेल में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही साहिल को अन्य जेल में स्थानांतरण कर दिया जाएगा।



       आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...