सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल!' लड़कीवालों ने अपनी ही बेटी से ली मौज, दूल्हे के हवाले कर लगे नाचने!

 इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक शादी समारोह का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के साथ घर वाले मस्ती कर रहे हैं. दुल्हन के घरवाले ही उससे मौज लेने लगते हैं और फिर नाचने लगते हैं.

शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल. (फोटो: Instagram/@veer_production__)

शादी-ब्याह में परिवारवाले दूल्हा-दुल्हन को छेड़ने का, उनकी टांग खींचने का, हंसी-मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. इन्हीं सब बातों से शादी में रौनक भी आती है. हाल ही में एक वीडियो वायरल (Bride groom viral video) हो रहा है, जिसमें लड़कीवाले अपनी ही बेटी से मौज लेने लगे, जिसकी शादी थी. उन्होंने धक्का देकर उसे दूल्हे के हवाले किया और फिर एक मजेदार गाने पर डांस करने लगे. जाहिर है ये वीडियो सिर्फ मौज-मस्ती के लिए बनाया गया है, जिसे देखकर आपको खूब हंसी आएगी!

इंस्टाग्राम अकाउंट @veer_production__ पर हाल ही में एक शादी समारोह का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के साथ घर वाले मस्ती कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहे दूल्हा-दुल्हन का नाम आशीष वसयानी और वर्षा बजाज है, जिन्हें वीडियो में टैग भी किया गया है. दोनों के इंस्टाग्राम फ्रोफाइल लॉक हैं, इस वजह से उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है.

https://www.instagram.com/veer_production__?igsh=MTlxY2hrNmFwbzhpcw==


दूल्हा-दुल्हन के साथ हुई मौज-मस्ती

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन लाल ड्रेस में नजर आ रही है, वहीं दूल्हे ने काला सूट पहना है. मुमकिन है कि ये शादी का नहीं, बल्कि उनके रिसेप्शन का वीडियो है. वायरल वीडियो में लड़कीवाले, दुल्हन को पहले दूल्हे की ओर धक्का देते हैं, फिर बैकग्राउंड में गाना बजने लगता है, गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल. इस तरह वो लोग अपनी ही बेटी से मौज लेने लगे. दूल्हा-दुल्हन भी काफी हंसते नजर आ रहे हैं.

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो को 85 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- हमारे यहां भी ऐसा ही होता है. एक ने कहा- भाई की खुशी अलग ही दिख रही है. वहीं एक ने कहा- बस अब ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलेगा. एक ने कहा- वेडिंग फोटोशूट की जगह रील्स शूट हो रही।



           आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...