सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

औरंगाबाद: सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लगे गंदा काम करने का ये गंभीर आरोप, परिजनों ने शेयर की पूरी कहानी..

 औरंगाबाद झोलाछाप डॉक्टर ब्रजेश परिजनों को बिना सूचना दिए उसे गया के एक निजी अस्पताल लेकर चला गया. जब परिजन गया पहुंचे तो वह पटना के एक निजी अस्पताल में महिला को मृत छोड़कर फरार हो गया.


मनीष राज सिंघम/औरंगाबाद

औरंगाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर एक बार फिर से अपनी करतूत को लेकर चर्चा में हैं. इस बार मरीज के साथ इलाज में लापरवाही बरतने का मामला नही है, बल्कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेराफेरी को लेकर है. परिजनों में सदर अस्पताल के एक डॉक्टर पर आरोप लगाए है. झोलाछाप डॉक्टर से लगभग 50 हजार रुपये लेकर रिपोर्ट बदलने की बात हुई है. सोमवार को मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताई. वहीं वरीय अधिकारियों को शिकायत करने की भी बात कही है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला यह है कि 22 फरवरी यानी शनिवार की रात मदनपुर बाजार में एक झोलाछाप डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने ऑपरेशन के दौरान महिला की नस काट दिया था. इसके बाद मदनपुर बाजार स्थित बिचला गली निवासी मो वसीम अहमद की पत्नी नजमा खातून की मौत हो गई थी. परिजनों का आरोप है कि महिला को नॉर्मल डिलीवरी के लिए डॉक्टर ब्रजेश कुमार के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था.

इसके बाद डॉक्टर ब्रजेश ने परिजनों पर दबाव बनाते हुए जबरदस्ती उसका ऑपरेशन कर रहा था. इसी दौरान डॉक्टर ने उसका नस काट दिया. महिला की मौत हो जाने के बाद झोलाछाप डॉक्टर ब्रजेश परिजनों को बिना सूचना दिए उसे गया के एक निजी अस्पताल लेकर चला गया. जब परिजन गया पहुंचे तो वह पटना के एक निजी अस्पताल में महिला को मृत छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद परिजन पटना पहुंचे और निजी अस्पताल से महिला के शव लेकर मदनपुर थाना पहुंचे, जहां मदनपुर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

महिला की मौत के बाद से फरार है झोलाछाप डॉक्टर

इधर जानकारी मिली कि महिला की मौत के बाद से झोलाछाप डॉक्टर ब्रजेश कुमार फरार चल रहा है. कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया. अक्सर उसका फोन बंद बताता है. हालांकि मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा व तोड़फोड़ भी किया था. डॉक्टर ब्रजेश के खिलाफ मदनपुर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी कर रही है, लेकिन वह हत्थे नही चढ़ रहा.

50 हजार में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का सेट हुआ मामला

सोमवार को सदर अस्पताल में मृतका नजमा खातून के पति मो वसीम अहमद का बड़ा भाई मो तस्लीम ने बताया कि प्राथमिकी होने के बाद डॉक्टर ब्रजेश फरार चल रहा है, लेकिन वह सदर अस्पताल में डॉक्टर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने के लिए लेन देन करने आया था. परिजनों का आरोप है कि ब्रजेश द्वारा सदर अस्पताल के एक डॉक्टर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने के लिए 50 हजार रुपये दिए है.

कम पड़ने पर और भी पैसा देने की बात कही है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर भगवान का रूप होते है. इधर इनलोग द्वारा भी पैसा लेकर रिपोर्ट हेरफेर किया जा रहा है. अगर ऐसा होगा तो लोगों को विभाग से विश्वास उठ जाएगा. आखिर लोग किसका दरवाजा खटखटाने जाएगा. उन्होंने सिविल सर्जन को एक आवेदन देकर जांच करने का आदेश भी दिया है. आवेदन में निष्पक्ष जांच की बात कही गयी है.

पैसे को बात से सदर अस्पताल में मची खलबली

इधर जैसे ही परिजनों ने मृतका नजमा खातून के पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टर पर पैसा लेकर रिपोर्ट हेराफेरी करने का आरोप लगाया. इसके बाद से सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई है. सभी डॉक्टरों व कर्मियों के कान खड़े हो गए है. सिविल सर्जन द्वारा इसका गहनता से जांच भी कराया जा सकता है. ऐसी स्थिति में कई डॉक्टर इसके चपेटे में आ सकते है. क्योंकि पूर्व में भी कई बार रिपोर्ट बदलने का मामला सामने आया था. 


        आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...