सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी में बीजेपी विधायक के बगावती तेवर, पार्टी के नोटिस पर कहा- माफी नहीं मांगूगा

 Alot MLA Chintamani Malviya – उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि माफी मांगना मेरे स्वभाव में नहीं है।

Alot BJP MLA Chintamani Malviya adopted a rebellious attitude on the notice

Alot MLA Chintamani Malviya- मध्यप्रदेश में आलोट के बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपने बयानों पर 7 दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है। विधायक को नोटिस बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जारी किया है लेकिन उसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। पार्टी आलाकमान के सख्त तेवर से यह साफ हो गया है कि विधायक चिंतामणि मालवीय के समक्ष अब दो ही विकल्प बचे हैं। वे या तो माफी मांग लें या पार्टी की कार्रवाई का सामना करें। हालांकि विधायक चिंतामणि मालवीय अभी बगावती रुख अपनाते दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि माफी मांगना मेरे स्वभाव में नहीं है

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन में सिंहस्थ के लिए किसानों की जमीनें स्थायी तौर पर लेने के लिए जारी नोटिस पर सरकार पर सवाल उठाए थे। 18 मार्च को उन्होंने सदन में कहा कि किसान सिंहस्थ के लिए अपनी जमीन देते रहे हैं लेकिन स्थायी अधिग्रहण गलत है। किसानों को इसमें कॉलोनाइजर्स और भू-माफिया के षड्यंत्र की आशंका है।

आलोट विधायक ने यह भी कहा कि कोई हजारों करोड़ की कमाई कर सकता है, लेकिन याद रखना चाहिए कि कफन में जेब नहीं होती। विधायक चिंतामणि मालवीय के बयान के बाद प्रदेशभर में सियासी हलचल मच गई थी। उनकी शिकायत आलाकमान को की गई जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विधायक चिंतामणि मालवीय को नोटिस जारी किया गया।

विधायक चिंतामणि मालवीय इस मुद्दे पर झुकने के लिए तैयार नहीं दिख रहे। सोमवार को पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर उचित जवाब दूंगा।

खास बात यह है कि विधायक चिंतामणि मालवीय ने माफी मांगने से सार्वजनिक तौर पर इंकार किया है। उन्होंने सदन में दिए गए अपने बयान को अंतिम बताया। विधायक चिंतामणि मालवीय ने मीडिया से कहा कि जो कुछ कहना था, मैं सदन में कह चुका हूं। माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं है।



      आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...