सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंदौर हाईकोर्ट से गुटखा कारोबारी की याचिका खारिज : नहीं रद्द होगी FIR

 


प्रदेश पत्रिका इंदौर:-  गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी की याचिका इंदौर हाईकोर्ट से खारिज हो गई. दरअसल, डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) भोपाल की इंदौर यूनिट के आवेदन पर तुकोगंज थाने में वाधवानी और उनके भतीजे नीतेश वाधवानी के खिलाफ 10 फरवरी 2021 को एफआईआर दर्ज हुई थी. हाईकोर्ट ने इंदौर के बड़े गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी एवं उनके भतीजे नितेश वाधवानी के खिलाफ पुलिस में दर्ज मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया है. साथ ही पुलिस को दो माह में जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं।

दौर के बड़े गुटखा कारोबारी मालिक किशोर वाधवानी एवं उनके भतीजे नितेश वाधवानी के खिलाफ डायरेक्टर जनरल आफ जीएसटी इंटेलिजेंस भोपाल की इंदौर यूनिट के आवेदन पर तुकोगंज थाने में 10 फरवरी 2021 को धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था. इसे निरस्त करवाने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने दो माह में इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

याचिकाकर्ता ने इंदौर हाई कोर्ट में अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को निरस्त करवाने के लिए लगाए आवेदन में कहा था कि एक ही मामले में दो एफआईआर नहीं हो सकती है. जीएसटी विभाग ने उन पर जीएसटी चोरी कर हमले के संबंध में केस दर्ज किया, जिसमें उन्हें जेल भेजा गया और बाद में बेल मिल गई. लेकिन फिर उनके खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया. इसलिए दूसरी एफआईआर को निरस्त किया जाए।

हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस गजेंद्र सिंह की डबल बेंच ने आदेश दिया कि इस मामले में जांच चल रही है और दो एफआईआर होने के मामले में दखल देने का कोई कारण नहीं बनता है. हाईकोर्ट ने पूछा अभी तक पुलिस ने जांच क्यों नहीं की. इस पर पुलिस ने बताया गया काफी संख्या में इनवॉइस है, कई लोगों से पूछताछ होनी है. इसलिए इसमें दिक्कत आ रही है. इस पर हाईकोर्ट ने पुलिस को दो माह में जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला करोड़ों रुपये से संबंधित है. इस मामले में जीएसटी विभाग में छापेमार कार्रवाई की थी, जिसके बाद इंदौर के बड़े गुटखा कारोबारी और उनके भतीजे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था. केस को निरस्त करवाने को लेकर गुटखा कारोबारी और उनके भतीजे ने इंदौर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।


    आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...