देश के पहले इस फेरिस व्हील पर करीब 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाने वाले हैं। ये व्हील 100 मीटर का होगा जिसमें 300 फिट का सर्कल होगा।
प्रदेश पत्रिका मध्यप्रदेश का देवास जिला इन दिनों काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दुनिया का सबसे आकर्षक फेरिस व्हील देवास की ऊंची शंकरगढ़ पहाड़ियों पर बनाया जाने वाला है। इस व्हील के बनने के बाद यहां से इंदौर,पीथमपुर और उज्जैन का पूरा नजारा देखने का लुत्फ उठाया जा सकता है। आपको बता दें, इसको लेकर एमओयू साइन किया जा चुका है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इसको लेकर चर्चा की गई थी। इस प्रोजेक्ट को लेकर इंदौर के करोड़ों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। देवास की 300 से 400 फीट ऊंची शंकरगढ़ की पहाड़ी पर ये फिरस व्हील बनेगा।
देश का पहला First Ferris Wheel
जानकारी के मुताबिक, देश के पहले इस फेरिस व्हील पर करीब 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाने वाले हैं। ये व्हील 100 मीटर का होगा जिसमें 300 फिट का सर्कल होगा। पर्यटकों को भी इसमें बैठने का और यहां से उज्जैन, इंदौर और पीथमपुर का नजारा देखने को मिलेगा।
पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसके प्रस्ताव से सीएम मोहन यादव भी बेहद खुश है। इस फेरिस व्हील से देवास को एक नई पहचान मिल सकेगी। ये देवास के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा। इसकी वजह से जिले में रोजगार भी बढ़ेगा। खास बात ये है कि इस व्हील के लगने के बाद देवास को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल सकेगी।
क्यों खास है फेरिस व्हील
आपको बता दें, ये एक आकर्षक व्हील होने के साथ-साथ बेहद ही मनोरंजक और रोमांचक है। सबसे पहले इसका अविष्कार जॉर्ज वाशिंगटन गेल फेरिस जूनियर द्वारा किया गया था। अब दुनिया भर में कई प्रसिद्ध फेरिस व्हील मौजूद है। इसमें लंदन आई, हाई रोलर (लास वेगास), सिंगापुर फ्लायर और ऐन दुबई (दुबई) शामिल हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें