सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MP NEWS : भोपाल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, सीधी में प्रेमी युगल ने नहर में कूद कर दी जान







MP NEWS : भोपाल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, सीधी में प्रेमी युगल ने नहर में कूद कर दी जान

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल और सीधी से आत्महत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां राजधानी में इंजीनियरिंग की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। तो वही सीधी में प्रेमी युगल जोड़ा ने नहर में कूद कर खुदखुशी कर ली । प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या क्यों की अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन इंजीनियरिंग की छात्रा ने दम तोड़ने से पहले दो लोगों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लागए है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते की आत्महत्या 


पहली घटना राजधानी भोपाल की है। जहां इंजीनियरिंग की छात्रा ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा ने गुरुवार दोपहर को घर में जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि दम तोड़ने से पहले छात्रा ने एक युवक और युवती पर गंभीर रूप से परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए है। 


ब्यूटी पार्लर खुलवाने के नाम पर एठे पैसे 


छोला मंदिर थाना इलाके के कुटीर नगर में रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा साक्षी निराला ने मारने से पहले परिजनों को बताया कि सेज उर्फ सैजल खान व काजल नाम की लड़की ने ब्यूटी पार्लर खुलवाने के नाम पर एक प्लाट गिरवी रख दिया था और लोन पर आया पैसा भी हड़प लिए थे। इतना ही नहीं आए दिन शोषण और मारपीट करते थे। इस वजह से मैंने यह कदम उठाया। हालांकि छात्रा की इलाज के दौरान कल शाम को मौत हो गई। तो वही इस मामले के सामने आने के बाद बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए थाने पर प्रदर्शन कर आरोपितों पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


आत्महत्या का कारण अज्ञात 


दूसरी घटना सीधी की है। जहां मुस्लिम प्रेमी युगल जोड़े ने नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिनका शव बाणसागर की उत्तर प्रदेश जा रही बड़ी कैनाल में मिली। जिसे पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही कैनाल के ऊपर युवक की बाइक भी मिली है। जिसके आधार पर युवक युवती की पहचान की जा रही है। प्रेमी जोड़े ने आत्यहत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों बॉडी को बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...