मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपित मुकेश दरबार ने लिखा है कि 'तीन दिन हैं, बच सके तो बच ले....'। इससे मंत्री समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
HighLights
- आरोपित मुकेश दरबार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज।
- मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, समर्थकों में आक्रोश।
- मुकेश दरबार पहले भी मंत्री के खिलाफ दे चुका है बयान
मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है
पुलिस ने मंत्री विजय शाह की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आरोपित द्वारा दो दिन में मंत्री को पूरे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी दी गई है। आरोपित दरबार इससे पूर्व भी कई बार मंत्री के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी और धमकियां दे चुका है।
इसके मामले में प्रकरण भी दर्ज हो चुके हैं। जिला पंचायत चुनाव के दौरान मंत्री और उनके पुत्र दिव्यदित्य शाह के खिलाफ भी बयान बाजी के चलते मामला गर्मा गया था। इसके चलते आरोपित के विरुद्ध मानहानि का दावा और पुलिस में शिकायत भी की गई थी।
मंत्री विजय शाह के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुट गए है। ये सभी आरोपित को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक मंत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें