मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बारी गांव में बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति चोरी होने की घटना ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। यह मूर्ति कुछ दिन पहले ही लगाई गई थी और इसके साथ ही एक पार्क भी बनाया गया था।
![]() |
यहां बनाए पार्क में लगाई गई थी मूर्ति, जो चोरी हो गई। |
HighLights
- बारी गांव में आंबेडकर की मूर्ति चोरी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश।
- पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जांच जारी।
- ग्रामीणों ने जल्द मूर्ति को ढूंढने के लिए प्रशासन की है मांग।
प्रदेश पत्रिका छतरपुर। छतरपुर जिले के घड़ी मलहरा थाना इलाके में आने वाले बारी गांव में कुछ दिन पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाई गई थी। मूर्ति को रात के समय अज्ञात चोर ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं।
घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया के गांव में बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति लगाई गई थी। इसके साथ ही उनका एक पार्क बनाया गया है। लेकिन मूर्ति लगाने के कुछ ही दिन बाद बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात कोई मूर्ति चोरी कर ले गया है।
जब लोगों को मूर्ति नहीं दिखी तो उन्होंने गढ़ी मलहरा थाने को सूचना दी। सूचना के बाद से बाड़ी गांव में पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। अब पुलिस मूर्ति और मूर्ति चोरों की तलाश कर रही है। मामले को लेकर एएसपी विदिता डांगर ने बताया कि मूर्ति चोरी होने पर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इधर... सात अज्ञात सहित 16 फरार आरोपितों पर 39 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने छतरपुर जिले के अंतर्गत सात अज्ञात सहित 16 फरार आरोपियों पर 39 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। जो अपराध घटित करने के बाद से फरार है।
आरोपित हासिम खान पुत्र बाबू खान उम्र 26 साल निवासी ग्राम ईशानगर थाना ईशानगर में पंजीबद्ध अपराध पर पांच हजार, शिवम् सिंह चंदेल, कुक्कू ठाकुर, चारु, श्याम बिहारी कुशवाहा, अंकित महाराज समस्त निवासी बगौता थाना सिविल लाइन पर 3 हजार, विनोद रैकवार निवासी इमलया बमीठा थाना खजुराहो पर 3 हजार।
विनय तिवारी उर्फ वसीम उर्फ कट्टा, पप्पू उर्फ अलखराम राजपूत निवासी ग्राम कुडार जिला महोबा उ.प्र. थाना नौगांव पर 5 हजार, थाना गौरिहार में पंजीबद्ध अपराध में 1 अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रुपए, थाना गुलगंज में 1 अज्ञात आरोपी पर 3 हजार रुपए।
थाना अलीपुरा में 3 अज्ञात आरोपी पर 3-3 हजार रुपए, थाना हरपालपुर में 1 अज्ञात आरोपी पर 3 हजार रुपए एवं थाना भगवां में 1 अज्ञात आरोपी पर 3 हजार रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक छतरपुर का निर्णय अंतिम मान्य होगा।
Comments
Post a Comment