सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिवराज के गृह जिले में कलेक्टर रहे प्रविण सिंह बने केंद्रीय कृषि मेंत्री के PS

 मध्य प्रदेश कैडर के साल 2012 बैच के IAS अधिकारी और पूर्व सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।


प्रदेश पत्रिका:- मध्य प्रदेश कैडर के साल 2012 बैच के IAS अधिकारी और पूर्व सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, एमपी कैडर के IPS अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां कार्मिक मंत्रालय के डीओपीटी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार की गई हैं।

प्रवीण सिंह अधयक की नियुक्ति

प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक बनाया गया है। वे उप सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। प्रवीण सिंह अधयक पहले सीहोर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति को उनके कार्यकुशलता और अनुभव के आधार पर माना जा रहा है।

IPS आदित्य प्रताप सिंह को केंद्र में डायरेक्टर पद

एमपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है। राज्य शासन द्वारा उन्हें जल्द ही रिलीव करने के आदेश जारी किए जाएंगे।

पहले भी हुई हैं ऐसी नियुक्तियां

इससे पहले भी एमपी कैडर के कई अधिकारियों को केंद्रीय मंत्रियों के विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। 18 फरवरी को एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी पंकज जैन को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी का विशेष सहायक बनाया गया था। इसके अलावा, संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले जैसे अधिकारी भी केंद्रीय मंत्रियों के विशेष सहायक रह चुके हैं।

वर्तमान में विशेष सहायक के रूप में कार्यरत अधिकारी

  • डॉ. पंकज जैन: केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी के स्टाफ में विशेष सहायक
  • तेजस्वी नायक: केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग विभाग, नई दिल्ली के विशेष सहायक
  • बी विजय दत्ता: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के विशेष सहायक
  • बक्की कार्तिकेयन: केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी के विशेष सहायक
  • हर्ष दीक्षित: केंद्रीय लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा के विशेष सहायक
  • प्रवीण सिंह अधयक: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष सहायक

राज्य सरकार की भूमिका

राज्य सरकार ने इन अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं। यह कदम राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


    आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...