वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मीबाई नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती।
![]() |
(बाबा मित्र मंडल नेपानगर) |
प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर - नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मीबाई नगर में बाबा मित्र मंडल और मराठा समाज मित्र मंडल नेपानगर के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस भी परम पूजनीय भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के पावन पर्व पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम बड़ी बड़े हर्ष उल्लास के साथ के साथ आयोजित किया गया ।
बाबा साहेब अंबेडकर जी का योगदान भारतीय समाज के लिए अमूल्य है और उनका जीवन हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति हैं, जिन्होंने समाज में व्याप्त असमानता, छूआछूत और जातिगत भेदभाव के खिलाफ पूरी जिंदगी संघर्ष किया। वे न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि समाज सुधारक, विधिवेत्ता, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और दलितों के मसीहा भी थे। उन्होंने वंचितो को सामाजिक न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जन्म से ही उन्हें जातिगत भेदभाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने आत्मबल, कठिन परिश्रम और शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई।
तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें, शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएं और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें, बाबासाहेब कहा करते थे कि वह ऐसे धर्म को मानते हैं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। उनका मानना था कि जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में मराठा समाज के अध्यक्ष राजू पाटिल, वार्ड पार्षद योगिता राजू पाटिल, मौजूद युवा साथी बाबा मित्र मंडल जय साल्वे, अतुल साल्वे, योगेश मेढे, पुरुषोत्तम पाटील, अश्विन पाटिल, मनोज चौहान, अमित साल्वे, मनीष , तरुण पाटिल, पंकज, महेश मेेढे, निलेश, कृष्णा, योगेश चौधरी, बंटी, शाहिद बड़ी संख्या में कार्यक्रम मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment