pub-4032623511138817 बुरहानपुर विधायक- श्रीमती अर्चना चिटनिस बुरहानपुर के 4 सरकारी स्कूलों के बनेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ मंजूर सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर विधायक- श्रीमती अर्चना चिटनिस बुरहानपुर के 4 सरकारी स्कूलों के बनेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ मंजूर




जिला बुरहानपुर के 4 सरकारी स्कूलों के बनेंगे नए भवन, 1.80 करोड़ मंजूर 


*बुरहानपुर विधायक- श्रीमती अर्चना चिटनिस*


बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 4 ग्रामों में शासकीय माध्यमिक ओर प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण हेतु 1.80 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। अब शासकीय माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के लिए सर्वसुविधायुक्त नए भवन बनेंगे। श्रीमती चिटनिस ने स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रतापसिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

लंबे समय से इन ग्रामों में स्कूल भवनों के निर्माण की मांग की जा रही थी। जीण-शीर्ण शाला भवनों के स्थान पर नए शाला भवन बनवाने का निर्णय लिया गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी बेहतर वातावरण में बैठकर अपनी पढ़ाई कर सकें। उक्त स्वीकृति के साथ ही आगामी कार्यवाही प्रारंभ हो गई है, अतिशीघ्र निर्माण कार्य शुरू होगा।


श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अड़गांव में माध्यमिक में  स्कूल  निर्माण के लिए 51 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे स्कूल में 4 कक्षों का निर्माण एवं शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। ग्राम वारोली मं प्राथमिक स्कूल में 43.26 लाख की लागत से 3 कक्षों, एक स्टॉफ कक्ष एवं शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम बोरगांवखुर्द में  43.26 लाख की लागत से प्राथमिक स्कूल के नवीन भवन अंतर्गत 3 कक्षों, एक स्टॉफ कक्ष, शौचालय का निर्माण किया जाएगा। ग्राम दापोरा में प्राथमिक शाला में 43.26 लाख की लागत से 3 कक्षों, एक स्टॉफ कक्ष एवं शौचालय निर्मित किया जाएगा।

🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶

             आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...