सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध शराब परिहवन के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही, थाना खकनार व्दारा कार्यवाही करते 44 पेटी (452.76) लीटर अंग्रेजी शराब, एक स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त




अवैध शराब परिहवन के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही, थाना खकनार व्दारा कार्यवाही करते 44 पेटी (452.76) लीटर अंग्रेजी शराब, एक स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त


बुरहानपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था । श्रीमान के निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 23/04/2025 को थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की खंडवा तरफ से एक स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब भरकर तुकईथड तरफ आने वाली है सूचना पर अमल करते हुये सउनि अशौक चौहान, सउनि तारक अली, प्र.आर. अमित अवस्थी, आर. विजेन्द्र, आर. जय मालवीय को चौकी देडतलाई के सामने नाकाबंदी करने हेतु रवाना किया गया । नाकाबंदी कर बताये स्वीफ्ट डिजायर कार का इंताजर करते रहे । कुछ समय बाद एक स्वीफ्ट डिजायर कार आते दिखी जो पुलिस की नाकाबंदी देखकर अपनी कार को खेतो की तरफ भगाकर ले गया आगे रास्ता नही होने से कार चालक अपनी कार को मौके पर छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । फोर्स की मदद से कार को चैक करते कार के अन्दर सीट व पीछे डिक्की में ऑफिसर, च्वाईस कंपनी बडी बॉटल की 04 पेटी, च्वाईस कंपनी क्वार्टर की 05 पेटी, गोवा कंपनी क्वार्टर की 15 पेटी, लिमोन्ट कंपनी की बीयर केन की 20 पेटी कुल 44 पेटी किमती 228070/- की मिले।


मौके से उक्त शराब एवं स्वीफ्ट डिजायर कार किमती 150000/- की जप्त किया गया । अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी व्दारा उपयोग किये गये कार के नंबर चैक करते फर्जी नंबर प्लेट लगा होना पाया गया । अज्ञात आरोपी, जप्त शुदा अवैध शराब एवं वाहन के संबंध में विवेचना की जा रही है।


जप्ति


अवैध शराब की कुल 44 पेटी (452.76) लीटर अंग्रेजी शराब किमती 228070/-,एक स्वीफ्ट डिजायर कार किमती 150000/- कुल किमती 378070/- के जप्त की गई


महत्वपूर्ण भूमिका


निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि अशोक चौहान, सउनि तारक अली, प्रधान आरक्षक अमित अवस्थी, शादाब अली, मेलसिंह सोलंकी, आरक्षक विजेन्द्र देवल्ये, जय मालवीय, मंगल पालवी, गोलुखान, सुनिल धुर्वे, संदीप कास्डे, शुभम पटेल की सराहनीय भूमिका रही।


            आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...