सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा कोंडावद हादसे के पीड़ितों से मिले पीसीसी चीफ पटवारी, बोले- सरकार हमारी है, निंदा या घृणा की बात न करें

हादसे के शिकार परिवारजनों की मदद हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है! पीड़ितों के सहयोग के लिए सरकार को भी अतिरिक्त रूप से बहुत संवेदनशील होना चाहिए!


आज पूर्व मंत्री श्री सचिन यादव जी के साथ खंडवा जिले के कोंडावत गांव में हादसे के शिकार पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर, अपनी संवेदनाएं व्यक्त की!


यहां गणगौर माता के विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों का जहरीली गैस के कारण निधन हो गया था.

प्रदेश पत्रिका:- मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोंडावद गांव में सप्ताह भर पहले गणगौर पर्व के दौरान आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। इसके बाद से ही मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे सहित अन्य सुविधाओं की मांग की जा रही है। इसी बीच गुरुवार दोपहर को गांव में सर्व समाज की ओर से एक शोकसभा रखी गई थी। इसमें शामिल होने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सचिन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पीड़ितों के गांव पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हादसे की जानकारी ली। 

इसके बाद उन्होंने इसे हृदय विदारक हादसा बताते हुए पीड़ितों के साथ मिलकर खड़े रहने का अवसर बताया। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की कि चूंकि सरकार हमारी है। इसलिए समाज के लोगों ने जो पीड़ितों के लिए दान की व्यवस्था की है, उसमें सभी सहयोग करें। यह घटना ऐसी है कि यहां नकारात्मक टिप्पणी या निंदा या घृणा की बात ना करते हुए केवल पीड़ितों के सहयोग की बात की जाए।



यहां नकारात्मक या घृणा की बात करना ठीक नहीं

इधर कोंडावत पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है और समाज इसलिए ही होता है कि, हम लोग मिलकर एक दूसरे की मदद करें। जब ऐसा कोई दुख, पीड़ा या वेदना किसी परिवार के साथ आए, तो उसके साथ सब खड़े रहें। इस हादसे को लेकर वे खुद सीएम डॉ. यादव से चर्चा करेंगे। इस हादसे में एक ऐसा परिवार जिसके पिता की छह छोटी-छोटी बेटियां और पत्नी बचे हैं और वे पिता नहीं बचे। एक दूसरा परिवार जिसमें केवल पत्नी और बुजर्ग माता-पिता हैं। उनके भी चार से पांच बच्चे हैं। एक और घर ऐसा है जिसमें पिता, भाई, बेटा, इस तरह से एक ही परिवार के चार सदस्य चले गए। मतलब यह अकल्पनीय वेदना है। इसलिए इस समय मैं किसी भी तरह की नकारात्मक या निंदा या घृणा की बात करूं, वो ठीक नहीं है। यहां समाज और परिवार और सरकार और राजनीतिक कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सब इन परिवारों का सहयोग करें। इसी प्रार्थना के साथ सभी परिवारों के चरणों में सर रखकर उनको वे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस तरह एक-एक कर 8 लोगों के लिए बना मौत का कुआं

बता दें कि खंडवा जिले के छैगांव माखन तहसील के कोंडावद गांव में बीते गुरुवार एक कुएं की सफाई के दौरान आठ लोगों की जान चली गई थी। ये सभी करीब 150 साल पुराने कुएं में गणगौर उत्सव के चलते विसर्जन से पहले सफाई करने उतरे थे। इस दौरान कुएं में जहरीली गैसों का रिसाव होने के चलते एक-एक कर ये पांच लोग दलदल में डूब गए। इसके बाद इन्हें बचाने उतरे तीन और लोग इसी तरह डूब गए। हालांकि सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन रात करीब 8 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कोई भी जीवित नहीं बचा। हादसे में कोंडावत गांव के कुनबी समाज के राकेश पटेल (21), वासुदेव पटेल (40), अर्जुन पटेल (35), गजानंद पटेल (35), मोहन पटेल (48), अजय पटेल (25), शरण पटेल 40 और अनिल पटेल (25 की मौत हुई थी। इसके बाद फिलहाल इस मौत के कुएं को बंद कर दिया गया है और हादसे के पीड़ितों के लिए सीएम ने चार लाख रुपये की घोषणा की थी।


                आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...