Skip to main content

कतिया समाज ने धुमधाम से मनायी जयंती, आखाजी भानाजी का किया पूजन

 


प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर ताप्ती आँचल कतिया समाज समिति बुरहानपुर द्वारा गुड़ी पड़वा, चेत्र नवरात्री पर्व सहित कतिया जयंती का पर्व जोश और उल्लास के साथ समाज के नव निर्माणाधीन भवन मे मनाया गया। इस दौरान माँ कात्यानी देवी, आखाजी-भानाजी व संत भूरा भगत के तेल चित्र पर माल्यार्पण उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठजनों, मातृ शक्ति व युवा साथियो के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे समाज के अध्यक्ष गणेश दुनगे ने जानकारी देते हुए बताया कि कतिया समाज का इतिहास करीब 400 वर्ष पुराना रहा है। पहले समाज एक जूट रहा करता था, परंतु समय के साथ-साथ उनमें बदलाव आया और सभी देश के विभिन्न हिस्सों में बटते चले गये। आज भी कतिया समाज के सामाजिक बंधु प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ महाराष्ट, राजस्थान सहित दक्षिण भारत में निवाास कर रहे है। उकार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश कुल्हारे के द्वारा अपने सम्बोधन में कतिया समाज के इतिहास की जानकारी देते हुए समाज को किस तरह संगठित होकर आगे बढऩा चाहिए सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओ पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समाज के सचिव राकेश सेजकर, नर्मदा सेजकर, हेमंत धार्मिक, शकुन्तला दुनगे, भारती काजवे, मंजू चौैरे के द्वारा भी संबोधित कर समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया। इस दौरान आगामी वर्ष से कतिया जयंती सिर्फ समाज केभवन तक ही सिमित न होकर जयंती पर आगामी वर्ष से एक विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय उपस्थित सभी समाजजनों के द्वारा लिया गया। वही अंत मे कतिया जयंती पर सभी मिठाई वितरित कर एक दूसरे को कतिया जयंती की शुभकामनायें दी गई। आभार प्रदर्शन श्री जगदीश काजवे के द्वारा किया गया।

इस दौरान रविशंकर भवरे, रामस्वरूप चौरे, गोविन्द चावड़ा, कमल सेजकर, बलराम ढोके, रामनाथ सांगुले, हेमंत धार्मिक, आत्माराम चौरे, गुलकेश उमरिया, रमेश ठाकरे, जगदीश काजव, श्री घाटे, नर्मदा सेजकर, युवा समिति के अध्यक्ष मनोज भैसारे, प्रदीप चावड़ा, राहुल भैसारे, श्री दुधे योगेन्द्र दमाड़े, सुनील कवडे, शकुंतला दुनगे, भारती काजवे, मंजू चौरे, आशा कुल्हारे सहित बड़ी संख्या मे समाजजन मौजूद रहे।


     आप देख रहे हैं 👇 



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...