सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही ।

 


अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध थाना खकनार की प्रभावी कार्यवाही ।


आरोपियो के कब्जे से 03 हस्तनिर्मित पिस्टल, एक मोटर सायकल कुल कीमती 75000/- की जप्ती की गई ।


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है । 


दिनांक 20/04/2025 को थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव को अवैध हथियार तस्करो के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पाचोरी तरफ से दो व्यक्ति अवैध हस्तनिर्मित पिस्टल लेकर आने वाले है, सूचना पर उनि शिवपाल सरयाम, उनि रामेश्वर बकोरिया, आरक्षक सुनिल, गोलुखान, अमर कास्डे के साथ मुखबीर की सुचना पर गुरू गोविन्दसिंह स्कूल के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया । ग्राम पाचोरी तरफ से एक मोटर सायकल पर दो व्यक्ति आते दिखे जिन्हे फोर्स की मदद से रोका उनका नाम पता पुछते अपना नाम राजु पिता आनन्दा चौधरी जाति तैली उम्र 47 साल निवासी गांधी चौक रावेर महाराष्ट्र तथा दुसरे नें संतोष पिता गोंडु चंदनकर जाति गोलाटी उम्र 47 साल निवासी ग्राम लोनी थाना लालबाग बुरहानपुर का होना बताया । 

आरोपियो की तलाशी लेते आरोपी संतोष के कमर में 2 हस्तनिर्मित पिस्टल मिले । उक्त दो हस्तनिर्मित पिस्टल व एक मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । वापसी पर आरोपियो के विरुध्द थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 200/2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपियो से अवैध हथियारो के संबंध मे पुछताछ करने पर लक्की उर्फ लखबिन्दर सिकलीगर निवासी पांगरी से उक्त पिस्टल खरीदना बताया । आज दिनांक 21/04/2025 को मुखबीर व्दारा सूचना प्राप्त होने पर आरोपी लक्की उर्फ लखबिन्दर सिकलीगर निवासी पांगरी को घेराबन्दी कर पांगरी फाटे से गिरफ्तार किया गया । आरोपी लक्की से पुछताछ करते अपने मेमो बताया कि आरोपी संतोष व राजु को 02 हस्तनिर्मित पिस्टल देकर 01 पिस्टल पाचोरी जंगल में छुपाकर रखना बताया । आरोपी लक्की की निशादेही पर पाचोरी के जंगल 01 हस्तनिर्मित पिस्टल जप्त किया गया । आरोपियो से हथियारो के संबंध में पुछताछ की जा रही है । 


*आरोपी संतोष पिता गोंडु चंदनकर जाति गोलाटी उम्र 47 साल निवासी ग्राम लोनी थाना लालबाग बुरहानपुर के विरूद्ध अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं आर्म्स एक्ट के कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध है।* 


*आरोपी*

 

01.*राजु पिता आनन्दा चौधरी जाति तैली उम्र 47 साल निवासी गांधी चौक रावेर महाराष्ट्र*

 

02.*संतोष पिता गोंडु चंदनकर जाति गोलाटी उम्र 47 साल निवासी ग्राम लोनी थाना लालबाग बुरहानपुर*


03.*लक्की उर्फ लखबिन्दर उर्फ लखबीरसिंह पिता अकालसिंह सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी पागंरी*


*जप्त समाग्री*


*03 अवैध देशी पिस्टिल कीमती 60000/-, एक मोटर सायकल किमती 15000/- कुल कीमती मश्रुका 75000/*  


*महत्वपूर्ण भूमिका*


निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शिवपाल सरयाम, उनि रामेश्वर बकिरोया, उनि बी.एल. मंडलोई, प्रधान आरक्षक शादाब अली, मेलसिंह सोलंकी, आरक्षक सुनिल धुर्वे, गोलु खान, अमर कास्डे, विजेन्द्र देवल्ये, की सराहनीय भूमिका रही ।


          आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...