सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोकड़िया हनुमान मंदिर में भक्तों की उमड़ी आस्था...दूर दूर से दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालु

 


प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर - उतावली नदी तट पर स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान के नयनाभिराम श्रृंगार के दर्शन और पूजन कर मेले का आनंद लिया। वहीं मन्नतधारी श्रद्धालुओं ने मन्नतें भी पूरी की।


प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव 

पर रोकडिया हनुमान मंदिर पर पूजन-प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एक दिन पूर्व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया तो वही दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में रोकडिया हनुमान पहुंचकर दर्शन प्रसादी का लाभ लिया।

इस अवसर पर रोकडिया हनुमान मंदिर समिति के 

अध्यक्ष नरेंद्र वाणी, सचिव राजू जोशी और उपाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल,श्री अतुल पटेल,महेंद्र पारीक, डॉ मनोज अग्रवाल सहित समिति के सभी पदाधिकारी व श्रद्धाल गण मौजूद थे।

सुबह से ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन शुरू हो चुका था, जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु दिल में आस्था लिए मंदिर पहुंचे और रोकडिया हनुमान के मंदिर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दर्शन प्रसादी लाभ लिया।


रोकडिया हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र वाणी ने बताया कि यह प्रतिमा बहुत ही प्राचीन प्रतिमा है देवी अहिल्या ने यहां पर एक बावड़ी की स्थापना की तब से इस प्रतिमा की स्थापना हुई है दिन प्रति दिन प्रतिमा का आकार बढ़ रहा है और आज श्री रोकडिया हनुमान मंदिर की प्रतिमा विशाल रूप ले चुकी है। आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर दर्शन लाभ लिया।




             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...