सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला! रामनवमी पर सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा तो देखिए, दुल्हन सी सजी अयोध्या

 अयोध्या में रामनवमी के भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राम मंदिर में दर्शन के लिए सभी विशेष पास सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रद्द रहे। रामनवमी पर भव्य महोत्सव की तैयारी की गई। बालक राम का सूर्य तिलक किया गया। इसका सीधा प्रसारण किया गया।


अयोध्या: प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अवधपुरी एक बार फिर उन क्षणों की स्मृतियां को जीवंत हुईं, जब श्रीरामलला अपने मनमोहक बाल स्वरूप में भव्य मंदिर में विराजमान हुए। इस मौके पर रविवार को प्रभु को श्रृंगार किया गया। साथ ही भगवान भास्कर द्वारा प्रभु के तेजस्वी ललाट पर सूर्य तिलक का अलौकिक दृश्य भी रामभक्तों को देखने को मिला। इस सूर्य तिलक के साथ ही पूरे सालभर तक भगवान राम का सूर्याभिषेक किया जाएगा।

इस बार अयोध्या में दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे, जो राम कथा पार्क के सामने पक्का घाट और राम की पैड़ी पर प्रकाशमान होंगे। नृत्य, संगीत और नाटक जैसी कई प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर श्रद्धालुओं पर ड्रोन के जरिए सरयू के जल से फुहार की जाएगी।

9.30am-10.30am रामलला का अभिषेक

10.40am-11.45am रामलला का श्रृंगार होगा

12.00pm रामलला जन्म

श्रीरामजन्मोत्सव को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए अब तीर्थ क्षेत्र की ओर से बड़ा नि लिया गया है। अब पानी की पारदर्शी बोतलों को भक्त मंदिर के अंदर ले जा सकेंगे। इसके अलावा तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि धूप से बचने के लिए वे सिर को ढक कर निकलें। यह सभी व्यवस्थाएं रामनवमी के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखकर की गई हैं। श्रीरामजन्मोत्सव के अवसर पर राम मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया गया है।

जोन और सेक्टर में बांटा गया- आईजी

अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भारी वाहनों को पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तरह ही वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिए पीएसी और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। सरयू नदी के आसपास जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। आईजी ने बताया कि राम मंदिर में दर्शन के लिए सभी विशेष पास सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रद्द रहेंगे और आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

हेरिटेज वॉक में जाना इतिहास

जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या में शनिवार को हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस वॉक के जरिए लोगों को श्रीरामजन्मभूमि के समृद्ध इतिहास व गौरवमयी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। अवधपुरी में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्राचीन और पौराणिक स्थलों से परिचित करवाने के लिए हेरिटेज वॉक रविवार सुबह सात बजे दशरथ महल से शुरू हुई। इसके बाद कनक भवन, अशर्फी भवन, सियाराम किला, नागेश्वर नाथ मंदिर, राम की पैड़ी से होते हुए क्वीन हो पार्क पर खत्म हुई।

ड्रोन के जरिए डाली जाएगी सरयू की फुहार

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दयाल ने कहा कि महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण के संबंध में किए गए नवाचारों से सीख लेकर, भीड़ को प्रबंधित करने तथा श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने में इसका प्रयोग किया गया है।

मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को गर्मी और धूप से बचाने के लिए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख स्थलों पर छाया और चटाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख स्थलों पर ठंडा पेयजल उपलब्ध रहेगा। गर्मी के चलते मेला क्षेत्र के सभी अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 14 स्थानों पर अस्थायी पीएचसी स्थापित किए हैं, जिनमें पर्याप्त संख्या में डॉक्टर नियुक्त है। आपात स्थिति में तुरंत उपयोग के लिए सात स्थानों पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं पर ड्रोन के जरिये सरयू के जल से फुहार की जाएगी।


    आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...