सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दो साल की बेटी ने सैनिक पिता को दी मुखाग्नि, भावुक पल देख हर किसी की आंखें हुई नम; सम्मान में बंद रही दुकानें

 Soldier Ramchandra Martyred: उनके अंतिम संस्कार में भावुक क्षण उस समय आया जब उनकी दो वर्षीय पुत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख उपस्थित सैकड़ों लोग भावुक हो उठे।


Soldier Ramchandra Martyred: आऊ उपखंड क्षेत्र के श्रीकृष्णनगर धर्मादा टांका निवासी रामचन्द्र (25) पुत्र गोपीराम गोरछियां का सोमवार देर रात जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान निधन होने पर बुधवार सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर भारतमाला सड़क मार्ग से श्रीलक्ष्मणनगर टोल प्लाजा पहुंचा। सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे एवं जनप्रतिनिधि एकत्र हुए।

लेकिन जब सैन्य सम्मान के बजाय सामान्य वाहन (जीप्सी) में पार्थिव शरीर लाया गया और सैन्य ट्रक एवं बटालियन नहीं पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने टोल प्लाजा पर धरना दे दिया और करीब चार घंटे तक धूप में बैठे रहे। ग्रामीणों ने सैनिक को शहीद दर्जा और गार्ड ऑफ ऑनर दो’’ के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।


प्रशासन आया हरकत में

स्थिति को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बलदेव चौधरी, एसडीएम गजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार हातिम खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया।

वहीं, सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद गार्ड ऑफ ऑनर का आश्वासन दिया। इसके बाद पोकरण से सेना की एक बटालियन सैन्य ट्रक में पहुंची और पार्थिव देह को गांव ले जाया गया। फलोदी-नागौर राजमार्ग से शव श्रीकृष्णनगर धर्मादा टांका लाया गया।

बंद रहे प्रतिष्ठान

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजासर थाना अधिकारी अशोक विश्नोई और चाखु थाना अधिकारी रामेश्वर कुमार ओला मय जाप्ता मौके पर मौजूद रहे। शोक में श्रीलक्ष्मणनगर और श्रीकृष्णनगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे।


दो वर्षीय बेटी ने दी मुखाग्नि

शहीद रामचन्द्र का विवाह 2021 में हुआ था। वे 2019 से भारतीय सेना की 125 टीए बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। उनके अंतिम संस्कार में भावुक क्षण उस समय आया जब उनकी दो वर्षीय पुत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख उपस्थित सैकड़ों लोग भावुक हो उठे। हर किसी की आंखों से आसूं छलक पड़े।


तिरंगा यात्रा और भावुक माहौल

जैसे ही सैन्य सम्मान की पुष्टि हुई, आसपास के 30-35 गांवों से आए युवाओं ने ’’जब तक सूरज चांद रहेगा, रामचन्द्र तेरा नाम रहेगा’’ जैसे नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई, छात्र नेता अभिषेक चौधरी, बापिणी प्रधान बस्तीराम मेघवाल, उप-प्रधान दिलीप चौधरी, अनोप सिंह जोधा, चाडी सरपंच रामसिंह राठौड़, श्रीलक्ष्मणनगर सरपंच राजाराम सियाग, पूर्व सरपंच प्रवीण मदेरणा, चपालाल गोरछिया, रमेश सियाग, अधिवक्ता प्रवीण मदेरणा, श्याम गोरछियां समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...