सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्व धर्म ईद मिलन समारोह में भाईचारा, एकता को सुदृढ़ करने, धार्मिक सौहार्द और प्रेम के अदभुत दृश्य के साथ दिखी गंगा जमुना तहजीब

 सर्वधर्म ईद मिलन समारोह में भाईचारा, एकता को सुदृढ़ करने, धार्मिक सौहार्द और प्रेम के अद्भुत दृश्य के साथ दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर आज के परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई।


प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर मध्यप्रदेश। टॉप ट्वेंटी एक्टिव पत्रकारों को पत्रकार रत्न अलंकरण से अलंकृत किया गया। पहले लोग पत्रकारों को सम्मान देने से मुंह फेरते थे, लेकिन आज पत्रकारों को सम्मान देने के लिए होड़ मची है, पत्रकारों को सम्मान देने की मेरी पहल सार्थक हुई: उमेश जंगाले, प्रदेश अध्यक्ष शासन से मान्यता प्राप्त सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया के क्लब के संयुक्त तत्वाधान में सर्वधर्म ईद मिलन समारोह एवं पत्रकार, साहित्यकार और कवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन 

शहर के प्रतिष्ठित सेवा सदन लॉ कॉलेज के हॉल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं माखनलाल चतुर्वेदी जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि देश में अमन-चैन और सर्वधर्म के लोगों में भाईचारा बना रहे और सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं इसी उद्देश्य के साथ सर्वधर्म ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

इसके साथ ही पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी 

की जयंती के उपलक्ष में "आज के परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता की भूमिका विषय" पर संगोष्ठी कराई गई, उन्होंने कहा कि माखनदादा भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें आज भी हर दिल में बस्ती हैं। ऐसे महान पुरुष को हम हृदय से नमन करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सदैव पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह कराए जाते हैं, ताकि जो पत्रकार सम्मान के हकदार हैं उन्हें वह सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि पहले लोग पत्रकारों को सम्मान देने से मुंह फेरते नजर आते थे, लेकिन आज पत्रकारों को सम्मान देने के लिए होड़ मची है, पत्रकारों को सम्मान देने की होड को देखते हुए कहा जा सकता है कि पत्रकारों के प्रति मेरी सम्मान वाली पहल सार्थक होते दिखाई दे रही हैं। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्यवीर सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईद का त्योहार एक पैगाम है, जो प्यार और मोहब्बत का संदेश देता है। वहीं देवेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस ईद मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और धार्मिक एकता को सुदृढ़ करना एक अच्छा और सकारात्मक कदम है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी के छात्र रहे निलेश महाजन ने माखनलाल दादा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माखनदादा पत्रकार, कवि , लेखक, निबंधकार, नाटककार थे,

 जिन्हें विशेष रूप से 4 अप्रैल को जन्म जयंती पर याद किया जाता है। वरिष्ठ कवि रमेशचंद्र शर्मा धुआंधार ने पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताते कहा कि समाज, राजनैतिक व प्रशासनिक कमजोरियों को सामने लाने का काम पत्रकारिता हैं। साहित्यकार ठाकुर वीरेंद्रसिंह चित्रकार ने कहा कि ईद मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और धार्मिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ धार्मिक सौहार्द और प्रेम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।संतोषसिंह दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। निष्पक्षता ही उसका आधार हैं। 

वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम मालवीय ने कहा कि यहां लोगों में कोई भेदभाव नहीं, हर धर्म, जाति के लोग एक साथ मिलकर सभी त्यौहार भाईचारे से मनाए। पत्रकार रिफत अंसारी ने कहा कि सभी धर्म के लोग भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए एकसाथ मिलकर ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली है। 

आयोजन ने अनेकता में एकता की भावना को साकार किया। 

इस अवसर पर टॉप ट्वेंटी एक्टिव पत्रकारों को पत्रकार रत्न अलंकरण से अलंकृत किया गया। जिसमें जिसमें विकास ठाकुर, गणेश बाविस्कर, भगवानदास शाह,शकील खान, दीपक सोहले, रमाकांत मोरे, मो. अरमान, रफीक अंसारी, मोहम्मद इमरान, सोहेल अहमद, तोताराम खांडेराव, ईश्वर यादव, रिफत अंसारी, रविन्द्र इंगले, संजेश परिवाले, व अन्य शामिल रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार निलेश महाजन ने किया। वहीं प्रदेश महासचिव गोपाल सावनेर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिले सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।



    आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...