सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फरार अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में थाना खकनार को मिली सफलता।

 



फरार अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में थाना खकनार को मिली सफलता।


*अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को 18 अवैध देशी पिस्टल व 14 मेग्जीन देने वाला तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।*


*आरोपी अरविन्दसिंह के कब्जे से एक हस्तनिर्मित देशी पिस्टल जप्त।*


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कलेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्कर को हथियार देने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।


 दिनांक 06.04/2025 को आरोपी राजु पिता जयप्रकाश जाति बालमिकी उम्र 38 साल निवासी हातमपुर शेखपुरा थाना चाँदपुर जिला बिजनौर से 18 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 14 खाली मैग्जीन एक मोबाइल फोन कुल किमती 398000/- की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के विरुध्द थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 

25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।


उक्त प्रकरण में आरोपी राजु से अवैध हथियारों के संबंध में पुछताछ करने पर अरविन्दसिंह पिता राजपालसिंह सिकलीगर निवासी पाचौरी से उक्त सामग्री खरीदना बताया जिसकी तलाश जारी थी। आज दिनांक 08/04/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अरविन्दसिंह पांगरी फाटे तरफ खड़ा है। सूचना पर निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्र.आर. शादाब, आर कैलाश मोरे, आर वितेन्द्र चौहान, आर चालक संदीप के पांगरी फाटा पहुंचकर फरार आरोपी अरविन्दसिंह पिता राजपालसिंह सिकलीगर निवासी पाचौरी को फोर्स की मदद से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ करते आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 06/04/2025 को आरोपी राजू को 18 देशी पिस्टल व 14 मैग्जीन दी थी व एक और हस्तनिर्मीत पिस्टल पाचोरी के जंगल में छुपाकर रखना बताया। आरोपी को साथ ले जाकर पाचोरी जंगल से एक हस्तनिर्मति पिस्टल आरोपी के पेश करने पर जप्त कि गई। आरोपी *राजु व अरविन्दसिंह* का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है ।


*आरोपी*


01.*अरविन्दसिंह पिता राजपालसिंह सिकलीगर निवासी पाचौरी*


*जप्त सामग्री*


*एक अवैध देशी पिस्टिल कीमती 20000/*-


*महत्वपूर्ण भूमिका*


निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउने तारक अली, प्रआर. शादाब अली, प्रआर 193 मेलसिंह, आरक्षक जितेन्द्र चौहान, अर संदीप कास्डे, आर शुभम पटेल आजर कैलाश मारे की सराहनीय भूमिका रही।


                    आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...