pub-4032623511138817 रीवा का लाल रुड़की में शहीद, सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार - JAWAN AJAY VISHWAKARMA LAST RITES सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रीवा का लाल रुड़की में शहीद, सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार - JAWAN AJAY VISHWAKARMA LAST RITES

 रीवा का लाल युद्ध अभ्यास के दौरान शहीद. लोगो ने नम आंखो से दीं श्रद्धांजली. मनगवां मे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार.

सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

प्रदेश पत्रिका:- रीवा देश की सेवा में तैनात मनगवां निवासी अजय विश्वकर्मा युद्ध अभ्यास के दौरान शहीद हो गए. अपने लाल के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार सहम गया. दुखद सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. रविवार की शाम तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से लेकर सेना का एक दल गृहग्राम मढ़ी खुर्द गांव पहुंचा. शहीद का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. जिसके बाद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया.

मनगवां निवासी आर्मी जवान शहीद

बताया गया की मनगवां तहसील के मढीखुर्द गांव के निवासी सतेन्द्र विश्वकर्मा के दो बेटों मे से बड़े बेटे अरविंद विश्वकर्मा भी आर्मी के जवान हैं और वर्तमान मे वह रांची में पदस्थ हैं. दूसरे और छोटे बेटे अजय विश्वकर्मा भारतीय सेना की 119 एसाल्ट इंजीनियर रेजीमेंट में कार्यरत थे. जानकारी दी गई की वर्तमान में वह रुड़की पोस्टेड थे. 11 अप्रैल को अजय विश्वकर्मा युद्ध अभ्यास में थे. इसी दौरान भीषण हादसा हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

रीवा का जवाव रुड़की में शहीद

रविवार के शाम मढ़ीखुर्द गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

हादसे के बाद तत्काल उन्हें रूड़की के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज के दौरान 12 अप्रैल को वह शहीद हो गए. घटना की सूचना शहीद के परिजनों को दी है. जिसके बाद अपने लाल को खोकर परिजनों का बुरा हाल हो गया और गांव में मातम पसर गया.
श्रद्धांजलि देते विधायक 

13 अप्रैल को सेना के अधिकारी शहीद अजय विश्वकर्मा का पार्थिव शरीर लेकर मनगवां के मढीखुर्द गांव पहुंचे. जहां लोगों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की. जिसके बाद सूबेदार सत्यानारायण शर्मा के नेतृत्व में सेना के एक दल के द्वारा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जिसके बाद शहीद अजय विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार किया गया.
रीवा का जवाव रुड़की में शहीद


सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने बताया की "ग्राम पंचायत मढ़ीखुर्द गांव के निवासी थे. रुड़की में सैन्य अभ्यास के दौरान वह हादसा हो गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मगर इलाज के दौरान वह शहीद हो गए. उनका पार्थिव शरीर रविवार को गृह ग्राम लाया गया जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया."


                 आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...