सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ladli Behna Yojana : 23वीं किस्त को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आएगी राशि

 Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव 16 अप्रैल को टिकरावारा गांव में आयोजित 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन से लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे।


Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की सबसे अहम लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल के महीने में योजना के तहत 23वीं किस्त को लेकर बड़ा इंतेजार करना पड़ा है। क्योंकि, निर्धारित समय (माह की 10 तारीख) पर इस बार किस्त की रकम बहनों के खातों में नहीं पहुंती है। ऐसे में किस्त की देरी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए तो वहीं, बीच में बने असमंजस के हालात ने प्रदेश के लगभग सवा करोड़ लाडली बहनों को भी मायूस करना शुरु कर दिया। लेकिन, अब किस्त की राशि वितरण की तारीख पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आने वाली 16 अप्रैल दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले टिकरावारा गांव में 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त की रकम भी बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

16 तारीख को खाते में आएगी रकम

आपको बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इस संबंध में मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई है। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि हर महीने किस्त समय पर दी जाती रही है, लेकिन इस बार 16 तारीख को आयोजित कार्यक्रम के चलते राशि वितरण की तारीख में बदलाव किया गया है। नई निर्धारित तारीख को सीएम मोहन बहनों के खातों में योजना की रकम ट्रांसफर किरेंगे।

मंडला से राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को मंडला जिले के टिकरवारा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की अप्रैल महीने की 23वीं किस्त खातों में ट्रांसफर करेंगे। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मंडला में प्रस्तावित है, जहां वे 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान ही वो लाडली बहनाओं के खातो में भी राशि ट्रांसफऱ कर कई महिलाओं को डबल खुशी की सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।

योजना 23वीं किस्त

बता दें कि हर बार लाड़ली बहना योजना की किस्त को हर महिने की 10 तारीख को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन इस बार अभी तक हितग्राहियों को उनका पैसा नहीं मिल सका है। अब जानकारी सामने आई है कि, राशि वितरण 16 अप्लै को किया जाएगा।

पहले भी लेट आएं है पैसे

ये पहली बार नहीं, जब लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर करने में सरकार की ओर से देरी की गई हो, इससे पहले भी महाशिवरात्रि और चुनावों के दौरान किस्त की राशि मिलने में देरी हुई है। लाड़ली बहना योजना से एक और खबर सामने आई है कि इस योजना के तहत दिया जा रहा 1250 रूपए की सहायता राशि को 3 हजार रूपए प्रति माह तक बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। क्योंकि, इस साल के लिए योजना पर विधानसभा का बजट सिर्फ 1250 रूपए के हिसाब से ही राशि वितरण के हिसाब से पेश किया गया है।

                 आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...