सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PM MODI करेंगे इंदौर मेट्रो का शुभारम्भ, मंत्री विजयवर्गीय ने किया खुलासा, इस दिन से शुरू होगा मेट्रो का सफर





PM MODI करेंगे इंदौर मेट्रो का शुभारम्भ, मंत्री विजयवर्गीय ने किया खुलासा, इस दिन से शुरू होगा मेट्रो का सफर

इंदौर : मध्यप्रदेश को हाई टेक बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश को मेट्रो की सौगात भी दी गई। हालांकि अभी तक काम पूरा नहीं होने के चलते मेट्रो का संचालन शुरू नहीं किया गया। लेकिन अब जल्द ही जनता मेट्रो में सफर कर सकेगी। इसका खुलासा खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर मेट्रो का शुभारम्भ पीएम मोदी करेंगे। 


दीपावली के पहले मेट्रो ट्रेन होगा शुरू


दरअसल, शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रो ट्रेन का सफर किया। वे गांधी नगर स्टेशन से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित मेट्रो के स्टेशन तक पहुंचे। इस दौरान मंत्री जी ने मेट्रो की सुविधा और खूबियों को भी जाना। मेट्रो से बाहर आने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दीपावली के पहले मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाएगी। जिसका शुभारम्भ पीएम मोदी करेंगे। फ़िलहाल पहले चरण में 17.5 किलोमीटर का ट्रेक शुरू होगा। इधर, रेलवे के अधिकारियों ने भी काम की गतिविधि बढ़ा दी है। ताकि जनता जल्द ही मेट्रो में सफर कर सके। 


             आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...