सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Raisen Accident: दो वर्षीय बहन और मां की मौत, इंदौर में घर पर इंतजार करता रहा छह वर्षीय हरमन

 रायसेन में सड़क हादसे में इंदौर की सरिता खोलवाल और उनकी दो वर्षीय बेटी तस्वी की मौत हो गई। पति रवि गंभीर घायल हैं। हादसा भाई की शादी से लौटते समय हुआ। छह वर्षीय बेटा हरमन मां को याद करता रहा। दुर्घटना से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।

रायसेन सड़क हादसे से बिखरा परिवार। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

रायसेन में हुई सड़क दुर्घटना में इंदौर निवासी मां और बेटी की मौत हो गई। भाई की शादी में शामिल होने महिला बेटी और पति के साथ सुपौल गई थी। लौटते समय हादसा हुआ है। इसमें इंदौर के राजनगर निवासी सरिता पत्नी खोलवाल और उसकी दो वर्षीय बेटी तस्वी की मौत हुई है। पति रवि घायल है, जिसका भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वे छह वर्षीय बेटे हरमन को दादा-दादी के पास छोड़ गए थे। हरमन को सोमवार सुबह से घटना के बारे में नहीं बताया गया, लेकिन घर पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर वह बार-बार मां को याद करता रहा।

कोई उसे मोबाइल देकर उसका मन बहला रहा था, तो कोई दूसरे बच्चों के साथ खेलने का बोलता रहा। मगर वह बोल रहा था कि मोबाइल नहीं चाहिए, मां के पास जाना है।

हादसे से परिवार में शोक की लहर

हादसे के बाद पूरी गली में शोक की लहर छा गई। घटना की खबर मिलने के बाद सुबह से परिजन चंदन नगर निवासी दूल्हे दीपक चौपड़ा और जीजा रवि खोलवाल के घर पर पहुंचने लग गए थे। इस हादसे में इंदौर के ड्राइवर सुनील की भी मौत हुई है। दूल्हा दीपक और दुल्हन संगीता भी गंभीर घायल हैं।

रवि और सरिता ने किया था प्रेम विवाह

  • परिजन ने बताया कि रवि और सरिता ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। सरिता के आने के बाद घर में खुशियां आई थीं। कालानी नगर में नया घर भी ले लिया था। रवि का काम भी अच्छा चल रहा था। रवि के पिता भी बार-बार अपनी पोती को याद कर रहे हैं।
  • वह परिजन के सामने बिलखते रहे कि जिस बच्ची को गोद में खिला रहा था, उसके शव को लेकर आना पड़ रहा है। रवि इकलौता बेटा है। उसकी हालत भी गंभीर है। रवि के चाचा राजेश ने बताया कि 19 अप्रैल को दीपक की शादी सुपौल में हुई थी। विवाह के बाद कार से नौ लोग इंदौर आ रहे थे, तभी हादसा हुआ। रवि लोडिंग रिक्शा चलाता है।

                  आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...