सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UPSC में MP का जलवा: ग्वालियर की आयुषी की 7वीं और माधव अग्रवाल की 16वीं रैंक, रीवा के रोमिल- मंदसौर के ऋषभ ने किया कमाल

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे जारी, MP के आयुषी बंसल ने देशभर में 7वीं रैंक हासिल की। रोमिल द्विवेदी, ऋषभ चौधरी और क्षितिज शर्मा समेत कई छात्रों का चयन।


UPSC 2024 Result MP toppers: यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने 22 अप्रैल, मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ग्वालियर की आशुषी बंसल ने सातवीं रैंक प्राप्त कर सबको प्रभावित किया है। वहीं, ग्वालियर के माधव अग्रवाल को 16वीं , रीवा के रोमिल द्विवेदी को 27वीं और मंदसौर के ऋषभ चौधरी को 28वीं रैंक मिली है। भोपाल के क्षितिज शर्मा ने 58वीं और इंदौर के योगेश राजपूत ने 540वीं रैंक हासिल की है। अशोकनगर के आशीष रघुवंशी ने 202वीं रैंक पाई है। इसके अलावा भी मध्यप्रदेश के छात्रों का चयन यूपीएससी में हुआ है।

ग्वालियर की आयुषी बंसल ने किया कमाल


ग्वालियर की रहने वाली आयुषी बंसल ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें यूपीएससी में सातवीं रैंक प्राप्त हुई है। इससे पहले, आयुषी ने यूपीएससी-2023 में 97वीं और यूपीएससी-2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी। आयुषी की मां एलआईसी में कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता का निधन काफी समय पहले हो चुका है।

रोमिल के पिता सहकारिता में जॉइंट कमिश्नर

राेमिल द्विवेदी ने हासिल की 27वीं रैंक।

रोमिल का आईआरएस के लिए चयन हो चुका है। रीवा के रहने वाले रोमिल द्विवेदी के पिता, केके द्विवेदी, भोपाल में सहकारिता विभाग में जॉइंट कमिश्नर हैं। दो साल पहले रोमिल का आईआरएस के लिए चयन हुआ था, जब उन्होंने यूपीएससी में 364वीं रैंक प्राप्त की थी। इसके अलावा, रोमिल एक बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनके बड़े भाई वन विभाग में कार्यरत हैं। अब रोमिल ने यूपीएससी में 27वीं रैंक हासिल की है।

क्षितिज ने ट्रेनिंग से ब्रेक लेकर तैयारी की

क्षितिज शर्मा ने यूपीएससी 2024 में 58वीं रैंक हासिल की।

UPSC में 58वीं रैंक हासिल करने वाले क्षितिज आदित्य शर्मा अरेरा कॉलोनी भोपाल के रहने वाले हैं। इससे पहले क्षितिज का चयन भारतीय राजस्व सेवा में हो चुका था, लेकिन उन्हें आईएएस बनना था। इसके लिए ट्रेनिंग से छुट्टी लेकर तैयारी शुरू की थी। लगातार मेहनत के बाद अब वे आईएएस बनेंगे। क्षितिज की इस सफलता पर परिवार काफी खुश है।

योगेश का इंडियन पोस्टल सर्विस में हो चुका था चयन


इंदौर के योगेश राजपूत ने चौथे अटेम्ट में 540वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले योगेश का चयन इंडियन पोस्टल सर्विस (Indian Postal Service) के लिए हो चुका था, लेकिन वे इससे ज्यादा खुश नहीं थे। अब यूपीएससी में चयन के बाद वे संतुष्ट हैं।


यूपीएससी परीक्षा में 202वीं रैंक हासिल करने वाले अशोक नगर के आशीष रघुवंशी पिता और मां के साथ।

ASI के बेटे आशीष ने हासिल की 202वीं रैंक

अशोक नगर के आशीष रघुवंशी ने यूपीएससी परीक्षा में 202वीं रैंक हासिल की है। आशीष जिले के डंगौरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में ASI हैं। इसी तरह इटारसी के मोनू शर्मा ने भी 359वां स्थान हासिल किया है।

UPSC में मध्यप्रदेश के इन युवाओं का चयन

  • आयुषी बंसल 7वीं रैंक
  • माधव अग्रवाल 16वीं रैंक
  • रोमिल द्विवेदी 27वीं रैंक
  • ऋषभ चौधरी 28वीं रैंक
  • क्षितिज आदित्य शर्मा 58वीं रैंक
  • आशीष रघुवंशी 202वीं रैंक
  • दिव्यांशी अग्रवाल 249वीं रैंक
  • स्वर्णिम चौधरी 258वीं रैंक
  • युगांश भटनागर 307वीं रैंक
  • आयुष जैन 344वीं रैंक
  • मोनू शर्मा 359वीं रैंक
  • शैलेंद्र अहिरवार 362वीं रैंक
  • मानव मोदी 388वीं रैंक
  • कृतिका नौगरेया 400वीं रैंक
  • सचिन गोयल 420वीं रैंक
  • खुशी कनेरिया 453वीं रैंक
  • रामलखन गुर्जन 505वीं रैंक
  • रुपल जायसवाल 512वीं रैंक
  • योगेश राजपूत 450वीं रैंक
  • नीतेश धाकड़ 719वीं रैंक
  • प्रतीक सिसोदिया 753वीं रैंक
  • यतीश अग्रवाल 761वीं रैंक
  • देवांगी मीणा 764वीं रैंक
  • जावेद मेव 815वीं रैंक
  • अरुण मालवीय 893वीं रैंक

UPSC 2024 के टॉपर

1. शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. डोंगरे अर्चित पराग
4. शाह मार्गी चिराग
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राजकृष्ण झा
9.आदित्य विक्रम
10.मयंक त्रिपाठी

                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...