सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रतलाम की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, प्रदेश में टॉप-10 में बनाई जगह

 


मध्यप्रदेश राज्य में आज शिक्षा विभाग द्वारा एमपी बोर्ड का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम (MP board result) जारी कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सीएम हाउस से सुबह 10:00 बजे घोषित किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम (12th Result MP) में रतलाम जिले से 79.62 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की। 

इतना ही नहीं रतलाम जिले की बेटी मुस्कान ने समस्त प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा रतलाम जिले की दूसरी बेटी नेहा ने 500 में से 475 अंक हासिल कर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। रतलाम जिले का पिछले वर्ष के परिणाम के मुकाबला इस बार 10.62 बढ़ा है। रतलाम की छात्राओं ने एमपी मेरिट में स्थान हासिल कर पुरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। 

मुस्कान ने इंस्टाग्राम और फेसबुक से दूर रहकर की परीक्षा की तैयारी 

प्रदेश में रतलाम जिले की मुस्कान द्वारा सातवां स्थान और नेहा द्वारा नोंवा स्थान हासिल करने पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। नेहा ने इस खुशी के अवसर पर अपनी सफलता पर बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी हेतु व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हमेशा दूरी बनाकर रखी। 

इसके अलावा शिक्षकों के दिशा निर्देशों में अनुशासनात्मक जीवन शैली के साथ टाइम टेबल तैयार कर प्रतिदिन पूरी मेहनत और कड़ी लगन से पढ़ाई की। जिसके परिणाम स्वरूप आज उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि वे आगे पढ़ाई पूर्ण कर डॉक्टर बनना चाहते हैं। नेहा का पिता जोधराव मालव रेलवे विभाग में जॉब करते हैं। 

प्रदेश में सातवां स्थान हासिल करने वाली मुस्कान ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के दिशा निर्देशों को फॉलो करते हुए एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें पढ़कर परीक्षा की तैयारी की। मुस्कान ने इस मौके पर कहा कि हमें इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देते हुए एनसीईआरटी की बुक्स से तैयारी करनी चाहिए। मुस्कान ने 12वीं कक्षा की तैयारी हेतु प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। मुस्कान की इच्छा सीए बनने की है। मुस्कान के पिता लक्ष्मी नारायण अनाज मंडी में एक व्यापारी हैं। आज बेटी की सफलता पर उनके पिता की आंखों से आंसू निकल आए।


                 आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...