सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत के तहत विशेष शिविर आयोजित 15 जून से 30 जून तक.......

प्रदेश पत्रिका :- भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत  के तहत विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। 15 जून से 30 जून तक चलने वाले इन विशेष शिविरों का उद्देश्य जनजातीय वर्ग के लोगों को शासकीय सुविधाओं एवं योजनाओं से अवगत कराना साथ ही उनके क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में सुधार करना है।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम देयतरैयत, दर्यापुर, परेठा, मजगांव, रहमानपुरा, जसौंदी, जाफरपुरा, तारापाटी तथा करोली में सफलतापूर्वक शिविर आयोजित रहे। ग्रामों में शिविर का शुभारंभ माल्यार्पण के साथ किया जा रहा है। वहीं शिविरों के माध्यम से लाभान्वित होने पर ग्रामीणजनों में उत्साह भी दिखाई दे रहा है।

 प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान अंतर्गत लगने वाले शिविरों के माध्यम से जिले में 26 जून, 2025 तक 3025 आधार कार्ड, 553 राशन कार्ड, 1032 आयुष्मान कार्ड, 365 सामग्र आईडी, 1025 जाति प्रमाण पत्र बनाये गये। इसी के साथ जनधन खाते खोलने एवं पेंशन संबंधी कार्य सहित अन्य कार्य भी किये गये।

विदित है कि, जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून, 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजिन किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत जिले के चयनित 116 ग्रामों में से अब तक लगभग 100 से अधिक ग्रामों में शिविर आयोजित किये जा चुके है।


                 आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...