सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकारी महिला टीचर ने स्कूल के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर दे दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट, हैरान कर रही वजह

 


सरकारी महिला टीचर ने स्कूल के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर दे दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट, हैरान कर रही वजह

बलिया में टीचर ने स्कूल भवन के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। इस खबर से हर कोई हैरान है, पढ़िए पूरी खबर।


यूपी के बलिया से दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला टीचर ने स्कूल परिसर के अंदर अपने दुप्पट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर लगते ही सभी लोग सकते में हैं। स्कूल में शोक की लहर है। परिजन को इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है, अभी तो उनकी बेटी सरकारी टीचर की ट्रेनिंग ले रही थी। सबकुछ ठीक था, अचानक इस घटना ने एक की पल में सबकुछ तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, उसमें महिला टीचर ने इसके पीछे की वजह के बारे में बताया है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में खुलासा नहीं किया है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

दरअसल, बलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्कूल की 25 साल की प्रशिक्षु अध्यापिका का कथित तौर पर किसी से प्रेम संबंध था, इसी प्रेम संबंध को लेकर परिजन ने कथित तौर पर टीचर को डांटा था। इसके बाद ही महिला टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

स्कूल भवन की घटना

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम पकवाइनार स्थित स्कूल के एक भवन की है जहां प्रशिक्षु अध्यापिका प्रिया गिरि (25) ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उन्होंने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच, साक्ष्य-संकलन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रिया का रसड़ा क्षेत्र के निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था जिसे लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। उन्होंने बताया कि इसी बात से नाराज होकर प्रिया ने कथित तौर पर यह कदम उठाया।

आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...