सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवरात्रि में खामनी बनेगा कटरा, मां वैष्णोदेवी होंगी प्रकट...

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बुरहानपुर का ग्राम खामनी कटरा बनेगा और यहां मां वैष्णोदेवी प्रकट होगी। जहां श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन होंगे। सुंदर और भव्य वैष्णोदेवी का दरबार सजेगा। इस हेतु 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक एक दिव्य आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न स्थानों से लगभग 4 लाख श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आने का अनुमान है। बुधवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आयोजन की पूर्व तैयारियों का अवलोकन कर निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर हर्षसिंह, आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी व भक्तगण उपस्थित रहेे।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर बुरहानपुर के ग्राम खामनी में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। यहां मां वैष्णो देवी माता मंदिर की अस्थाई स्थापना की जाएगा। इस हेतु ग्राम के 3 से 4 किमी की परिधी में पर्वत माला पर विराजित माता वैष्णो देवी जैसा दृश्य निर्माण हेतु प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती चिटनिस ने आयोजन की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी देकर इस दिव्य आयोजन की सफलता हेतु सुझाव भी लिए। उन्होंने आयोजन को लेकर कार्ययोजना सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। 15 दिवसीय आयोजन पूरा आयोजन प्लॉस्टिक मुक्त रखा जाएगा। कलेक्टर हर्षसिंह ने जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग करने की बात कही और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभूतपूर्व आयोजन बिना सरकार के होना पहली बार देख रहा हूं।

आयोजन से जुड़े ग्रामीणों ने कहा कि यह दिव्य और भव्य आयोजन लोकप्रिय नैत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के सहयोग और मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उनके द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।

हरियाली के लिए की विशेष व्यवस्था

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र को पहाड़ी और हरियाली नुमा बनाया जाएगा। इस दिव्य आयोजन के लिए ग्रामीणों ने आयोजन के दौरान हरियाली नुमा माहौल हेतु विशेष व्यवस्था की है। ग्रामीणों ने 3 हजार पौधों का रोपण किया है, जिसका उपयोग आयोजन स्थल पर किया जाएगा। इसके साथ ही इस आयोजन के दौरान कार्यक्रम हेतु उपयोग में आने वाले प्राकृतिक फुलों की व्यवस्था के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है। गांव में 18 हजार झेंडू के पौधों का रोपण ग्रामीणों ने अपने-अपने खेतों में किया है।


पवित्र गुफा के दर्शन

माता वैष्णवदेवी की अस्थाई स्थापना मार्ग पर पवित्र गुफा के दर्शन, प्रथम दर्शन बाल गंगा, द्वितीय दर्शन चरण पादुका, तृतीय दर्शन गर्भजुन गुफा, चतुर्थ दर्शन अर्धकुवारी, पंचम दर्शन वैष्णव देवी भवन, पष्ठम दर्शन भैरव बाबा मंदिर के दर्शन होंगे। उत्सव की तैयारियां जून 2025 से आरंभ की गई थी। जो प्रतिदिन जारी है।

ग्रामीण दे रहे है सेवाएं

इस दिव्य आयोजन में खामनी एवं आसपास गांवों के ग्रामीण अपनी सेवाएं देने हेतु अपनी सहमति दे चुके है। खामनी गांव में हर वर्ष 5 स्थानों पर माता जी की स्थापना की जाती है। सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष एक ही स्थान पर माता जी की स्थापना की जाएगी। गांव में होने जा रहे इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गांव के ही सेवानिवृत्त फौजी प्रमोद श्यामराव मोतेकर और चुड़ामन दत्तु पाटिल गांवों के युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे है। जिसमें यहां आने वाले भक्तों की सुविधाओं, सुरक्षा और व्यवस्था करने में कैसी सहायता और कार्य करना है, इस हेतु प्रशिक्षण दे रहे है। इसके अलावा 700 से अधिक ग्रामीण सेवादारों को भी तैयार किया जा रहा है, जो इस आयोजन का हिस्सा रहेंगे।

दिव्य आयोजन की सफलता हेतु बनाई समिति

इस दिव्य आयोजन के लिए श्री मां वैष्णो देवी समिति बनाई गई है। इसके अध्यक्ष योगेश मोतेकर को बनाया गया है। समिति द्वारा विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) को मार्ग दर्शक बनाया गया है। समिति में ईश्वर पाटिल, किशोर पाटिल, लक्ष्मण महाजन, घनश्याम पाटिल, चेतन महाजन, उमाकांत केलकर, सुभाष पाटिल, सुनिल महाजन, भूषण महाजन, प्रमोद राजपूत एवं कन्हैया प्रजापति सहित अन्य सेवादारों को सम्मिलित किया गया है।

अवलोकन के दौरान शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, एसडीएम अजमेरसिंह गौड़, तहसीलदार गोविंदसिंह रावत, दिवाकर सपकाले, सरपंच प्रेमसिंह बारेला सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सहित भक्तगण उपस्थित रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...