कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण हेतु प्रस्तावों के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
राजनीतिक प्रतिनिधियों को नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदान केंद्र स्थापित करने के निर्देश और प्रस्तावों के बारे में बताया गया है।
डिप्टी कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री राजेश पाटीदार के अनुसार, वर्तमान में नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 306 और बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 348 मतदान केंद्र हैं।
चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद, नेपानगर में कुल 349 और बुरहानपुर में 406 मतदान केंद्र हो जाएँगे। इस तरह, जिले में कुल 755 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें 101 नए मतदान केंद्र शामिल हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण हेतु प्रस्तावों के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
विदित है कि, बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों में मतदाता संख्या 1500 से घटाकर 1200 किये जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के परिपालन में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण ।
अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नेपानगर एवं बुरहानपुर में नवीन मतदान केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु निर्देशों एवं प्रस्तावों से राजनैतिक प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि, वर्ततान में विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर में 306 एवं विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर में 348 मतदान केन्द्र है,
निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाता होने से प्रस्तावित नवीन मतदान केन्द्रों की संख्या क्रमशः विधानसभावार 43 एवं 58 है। आयोग से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात् स्थापित किये जाने वाले मतदान केन्द्रों की संख्या में वृद्धि होगी जिसके तहत विधानसभा नेपानगर में 349 एवं बुरहानपुर में 406 मतदान केन्द्र होंगे,


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें