हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर हुई चर्चा...
सतर्कता अभियान में मुख्य भूमिका निभा रहे मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत कुमार भारतीय राजस्व सेवा ने कहा कि सतर्कता किसी एक विभाग का कार्य नहीं बल्कि पूरे संगठन की जीवनशैली है। हर अधिकारी और कर्मचारी को यह समझना होगा कि पारदर्शिता केवल नियमों से नहीं बल्कि व्यक्तिगत आचरण और निष्ठा से स्थापित होती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की दृढ़ भावना ही संस्थान में विश्वास का वातावरण तैयार करती है। उनका कहना था कि नेपा लिमिटेड की यह पहल कार्यसंस्कृति को और अधिक स्वच्छ, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाएगी।
प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक वित्त एवं आईटी संजीव कानडे, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, प्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन मनीषकांत शर्मा, उप प्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन बिजेंद्र कुमार, प्रबंधक मैकेनिकल महेंद्र केसरी, प्रबंधक अनुरक्षण विजय चौधरी, उप प्रबंधक वित्त एवं लेखा सीएन वर्मा, प्रबंधक पेपर मशीन केके देशमुख, विधि अधिकारी दीपक सिंह ठाकुर, केंद्रीय भंडार से संजय सुगंधी, श्रम कल्याण एवं संबंध विभाग से दिनेशचंद्र सोवले और विद्युत विभाग के प्रबंधक किशोर महाजन ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें