सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जयजिनेन्द्र महिला मंडल,बुरहानपुर ने - रोटी बैंक के बुजुर्गो से मुलाक़ात की...

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर की विश्वसनीय संस्था रोटी बैंक द्वारा शहर के अकेले जीवन जीने वाले गरीब बुजुर्गो को रोज गरमा गरम ताज़ा भोजन टिफ़िन मे भरकर उनके घर रोज निशुल्क पहुँचाया जाता है.

इस परमार्थिक सेवा के लाभार्थी बुजुर्गो से मुलाक़ात करने जय जिनेन्द्र महिला मंडल की सभी महिलाये एकत्रित हुई.

प्रियंका लुहाड़िया ,मनिला सेठी,अमृता सेठी ,चिंकल पाटनी,बिंदिया पाटनी,मयूरी पहारिया ,श्रद्धा पहारिया,हर्षिता पहारिया,प्रिया पहारिया ,लिशा बरजात्या ,गरिमा ,नेहा जैन,भूमिका जैन,हर्षा सोनी 

सहित अनेक महिला सदस्यों मे बुजुर्गो से मुलाक़ात कर उनसे उनके हाल चाल पूछे. इन बुजुर्गो को कचोरी, समोसा, चिवड़ा और जलेबी आदि का नाश्ता कराया गया.

इस अवसर पर मनिला सेठी ने बताया की रोटी बैंक की सेवा बुरहानपुर का गौरव है. मै विगत पांच वर्षो से लगातार रोटी बैंक के लाभार्थी बुजुर्गों से मिलते रही हु. मेरे परिवार मे जब भी किसीका जन्मदिन, सालगिरह, दिवंगत आत्मा की पुण्यतिथि या विशेष त्यौहार आता है हम रोटी बैंक को कुछ न कुछ सहयोग हमेशा करते रहते है.उन्होंने साथ मे आये सभी महिलाओ से भी अपील की है की वे भी इस परमार्थिक कार्य मे यथा सम्भव मदत जरूर करें.

पितृ पक्ष के इस अवसर पर जय जिनेन्द्र महिला मंडल शाखा बुरहानपुर की सभी महिला सदस्यों ने संकल्प लिया की वे एक महीने मे एक बार अपने घर से दस दस ताज़ा रोटीया रोटी बैंक के बुजुर्गो के लिए दान करेंगी.

अंततः रोटी बैंक निशुल्क भोजन सेवा के एकमेव संचालक संजयसिंह शिन्दे ने बताया की आप जैसे हजारों दान दाताओ की मदत से ही हम विगत छह वर्षो मे तीन लाख से अधिक टिफ़िन अति जरुरतमंद बुजुर्गो तक पंहुचा चुके है. दो हजार से अधिक दान दाताओ ने मुझ पर जो विश्वास किया है. मै आप सभी का सदैव आभारी रहूँगा.

शिन्दे ने बताया की मुझे जब भी जिसने भी कोई सहयोग दिया है मैंने उन्हें तुरंत जमा रसीद बनाकर दी है. वैसे शत प्रतिशत सभी दान दाता मुझे ऑनलाइन मेरे बैंक खाते मे राशि जमा करवाते है. जिससे की चार्टेड अकाउंटेंट को वार्षिक हिसाब बनाना बहुत आसान हो जाता है.

मुझे जब भी जो भी सहयोग प्राप्त होता है उस की जानकारी मै तुरंत मेरे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े 2000 से अधिक दान दाताओ और फेसबुक से जुड़े 5000 फ्रेंड्स को भेजता हु.

बुरहानपुर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, जन प्रतिनिधि,समाजसेवी,व्यवसायी और दान दाता बंधु अपने परिवार सहित रोटी बैंक वृद्धाश्रम मे पधारे है.

सन्मानीय जिला न्यायाधीश महोदय , जिला कलेक्टर महोदय, एडीएम, एसडीएम, सीएसपी. सामाजिक न्याय विभाग अधिकारीयों ने आश्रम को भेट दिया है, 

मेक्रो विजन अकेडमी और ऑल इज वेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर सन्माननीय आनंद चौकसे जी वर्तमान निगम अध्यक्ष सन्माननीय अनीता अमर यादव जी, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला जी अपने पुरे परिवार के साथ आश्रम आये हुए है. 

समाज सेवी संस्थाएं लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जॉइंट्स क्लब, जनजागृति संस्था, जॉइंट्स सहेली ग्रुप, मानव सेवा संस्था, ख़ुशी के पल, महिला सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन,अलग अलग समाज के अनेक महिला मंडल आदि आश्रम आकर बुजुर्गो से मिले है .

समाज सेवी रामधारी मित्तल जी दर्जनों बार टिफ़िन बॉटने आये है और उन्होंने अपने हाथो से बुजुर्गो को टिफ़िन दिए है.

श्री अजयसिंह रघुवंशी जी,श्री रुद्रेश्वर एंडोले जी, श्री आशीष शुक्ला जी, बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दुर्गेश शर्मा जी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री आनंद दीक्षित जी, सशक्त पत्रकार समिति के संस्थापक श्री उमेश जंगाले जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश चौकसे जी, पेंशनर्स असोसिएशन के अता उल्ला खान जी ने भी टिफ़िन वितरित किये है.।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...