सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भोपाल में धंसी सड़क,बड़ा हादसा टला, इंदौर-सागर मार्ग का मामला,3 महीने पहले MP नगर में हुई थी घटना मंडीदीप से ईंटखेड़ी की ओर जाने वाली सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा अचानक धंस गया। यह सड़क इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर, मंडला और सागर जैसे शहरों को जोड़ती है।

 

भोपाल के बिलखिरिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 

भोपाल में 90 डिग्री ब्रिज के बाद एनएचएआई का 'अजूबा', भोपाल-मंडीदीप नेशनल हाईवे पर ब्रिज के पास रोड जमीन में करीब 20 फीट धंस गया, बड़ा हादसा टला। गनीमत रही कि मौके पर कोई वाहन नहीं था। आपको बता दें कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भोपाल में नेशनल हाइवे के पास एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि भोपाल-मंडीदीप हाईवे पर अचानक रोड का एक हिस्सा करीब 20 फीट तक जमीन

राजधानी भोपाल के बिलखिरिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंडीदीप से ईंटखेड़ी की ओर जाने वाली सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा अचानक धंस गया, 

जिसके चलते प्रशासन ने ऐहतियातन एक लेन का ट्रैफिक रोक दिया है। गौरतलब है कि 3 महीने पहले भोपाल के सबसे व्यस्त इलाके एमपी नगर में सड़क धंस गई थी। घटना पर एमपीआरडीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच दल गठित किया है, जिसमें मुख्य अभियंता बीएस मीणा, जीएम मनोज गुप्ता तथा जीएम आरएस चंदेल सम्मिलित हैं। यह दल आर-ई वॉल के धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कर शीघ्र अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगा, जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नहीं हुई कोई जनहानि

सौभाग्य से घटना के वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई। यह सड़क मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधीन आती है और इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर, मंडला और सागर जैसे शहरों को जोड़ती है।

ब्रिज के पास रिटेनिंग वॉल ढहने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहले पत्थर सरकते दिखाई देते हैं और फिर वॉल का एक हिस्सा गिर जाता है।

जिम्मेदार के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई 

मामले को गंभीरता से लेते हुए एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल स्थल पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षतिग्रस्त क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, सड़क धंसने के कारणों की जांच के साथ ही मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...