सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मिले दो संदिग्ध बैग ,सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क हैं और राजधानी रायपुर, बिलासपुर, और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 


दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मिले दो संदिग्ध बैग 

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग

​घटना: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बैग बरामद हुए हैं।
​कार्रवाई: RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और पुलिस इन बैगों की तलाशी और जांच कर रही है।
​स्थिति: संदिग्ध बैग मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया है।

दिल्ली के लाल किले में हुए विस्फोट के बाद अब देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस धमाके में 12 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। घटना के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सोमवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान RPF और पुलिस टीम को दो संदिग्ध बैग मिले, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और बम डिस्पोजल स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया।

रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक बढ़ी निगरानी

सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, अस्पताल और धार्मिक स्थलों पर जांच अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जांच की जा रही है।

राजधानी रायपुर एयरपोर्ट में डॉग स्क्वाड और सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यात्रियों की बॉडी और लगेज चेकिंग भी और सख्त कर दी गई है।

सोशल मीडिया और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी

पुलिस ने आदेश जारी किए हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में गहन जांच जारी रखी जाए। सोशल मीडिया पोस्ट्स की निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेश पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह कार्रवाई दिल्ली में हुए धमाके के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में जारी हाई अलर्ट का हिस्सा है, जिसके तहत रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बुरहानपुर जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त की जा रही है

दिल्ली में हुई घटना के बाद बुरहानपुर पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त की जा रही है, जिसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों की जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को शाम के समय पैदल गश्त करने और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सोमवार रात सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पैदल गश्त की।

इस गश्त के दौरान पुलिस ने मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों की औचक जांच की। पुलिसकर्मियों ने आम जनता को अवैध रूप से जमावड़ा न करने और किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी।

बुरहानपुर पुलिस ने आम जनता से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार लोगों को सोशल मीडिया के सही उपयोग के प्रति जागरूक कर रही है।


आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...