बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित हकीमी अस्पताल मे जैनाबाद निवासी वैष्णवी चौहान नामक महिला की गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान कथित तौर पर मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को महिला के परिजन और रिश्तेदारों ने बुरहानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुरहानपुर में लालबाग रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान जैनाबाद निवासी वैष्णवी चौहान नाम की महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को महिला के परिजन और रिश्तेदारों ने बुरहानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। पुलिस ने अगले दिन पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई और मामले की जांच शुरू करने की बात कही थी। वहीं, निजी अस्पताल की डॉक्टर रेहाना बोहरा ने पहले ही दिन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया था।
डिप्टी कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में महिला के रिश्तेदार महेश सिंह चौहान ने आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि डॉ. रेहाना बोहरा शासकीय अस्पताल में भी कार्यरत हैं और पहले भी उनके खिलाफ कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। चौहान के अनुसार, डॉक्टर ने महिला की मौत के बाद फेफड़ों में पानी भरने की बात कही थी।
महेश सिंह चौहान ने बताया कि महिला के गर्भाशय के चार ऑपरेशन किए गए थे और चौथे ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को सुबह 8 बजे भर्ती किया गया था, लेकिन शाम 6 बजे तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई। शाम 6:30 बजे उन्हें महिला की मौत की सूचना दी गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेहाना बोहरा को हटाया
निजी अस्पताल में सेवाएं देने के साथ ही डॉ. रेहाना मुफ्द्दल बोहरा स्त्रीरोग विशेषज्ञ को एचओडी के पद से हटा दिया गया है। शुक्रवार दोपहर सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार मोजेस ने इसके आदेश जारी किए। उनके स्थान पर डॉ. पूनम सिंघाल स्त्री रोग विशेषज्ञ को प्रसूति विभाग का कार्य सौंपा गया है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें