सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के लिए पेंशन योजना हेतु पंजीयन अभियान का द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्रों में 16 फरवरी से 15 मार्च, 2026 तक चलाया जा रहा है।

 



✅ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत 15 मार्च तक पंजीयन अभियान

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के लिए पेंशन योजना हेतु पंजीयन अभियान का द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्रों में 16 फरवरी से 15 मार्च, 2026 तक चलाया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे ने बताया कि योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिक जैसे- संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक, म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिक, इसके अतिरिक्त ऐसे श्रमिक जो निर्माण कार्याें, रिक्शा संचालन, हाथ ठेला, सफाईकर्मी, आशा कार्यकर्ता, घरेलू कामकाज करने वाले, कृषि-ईट भट्टे पर काम करने वाले, भूमिहीन, बीड़ी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, सिर पर बोझा उठाने वाले श्रमिक आदि अपना पंजीयन कराकर पेंशन का लाभ ले सकते हैं।


✅ पात्रता की शर्ते


  असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो तथा 40 वर्ष से अधिक न हो, आयकर दाता न हो, मासिक आय 15,000 रूपये से अधिक ना हो तथा एनपीएस, ईपीएफओ या ईएसआईसी में कवर नहीं होना चाहिए वे सभी पात्र होंगे। जिनकी आयु 18 वर्ष है उन्हें 55 रुपये प्रति माह प्रीमियम जमा करना होगा तथा जिनकी आयु 40 वर्ष हैं उन्हें 200 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम जमा करना होगा। उतना ही अंशदान केन्द्र सरकार द्वारा जमा किया जायेगा।

 जब श्रमिक की आयु 60 वर्ष पूर्ण हो जायेगी तब प्रति माह 3 हजार रुपये केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन के रुप में मिलेगी। इस योजना में रिस्क कवर भी लागू है, यदि किसी कारण दुर्घटना या बिमारी से श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में योजना का लाभ उसकी नॉमिनी को मिलेगा।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में श्रमिक का आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर, बैंक खातें की पासबुक लगेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेन्टर तथा एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय श्रम पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। 

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...