जिला पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा द्वारा जनपद पंचायत खालवा की ग्राम पंचायतों रोशनी, पटाल्दा और रोशनी में भ्रमण किया गया। वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए,
आज दिनांक 18-02-2026, बुधवार को जिला पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा द्वारा जनपद पंचायत खालवा की ग्राम पंचायतों रोशनी, पटाल्दा और रोशनी में भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान विविध निर्माण कार्य एवं मिशन अमृत संचय अभियान (गाँव का पानी गाँव में) के अंतर्गत बनाये जा रहे
सामुदायिक रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही यह भी सलाह दी कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम जल संचयन संभव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड लेवल पर सत्यापन किया जाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी महो जिला पंचायत द्वारा निरीक्षण के दौरान आजीविका भवन का निरीक्षण किया एवं वहां उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की गई।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें