सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुर‌हानपुर जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।



मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। 


बैठक में नगर पालिका परिषद नेपानगर अध्यक्ष श्रीमती भारती पाटील, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, परियोजना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे। नगर निगम बुरहानपुर द्वारा रेणुका झील उन्नयन के कार्य की समीक्षा में झील का कार्य माह फरवरी 2026 में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा भविष्य में वहां बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कहा गया। इस संपूर्ण व्यवस्था को उचित स्वरुप में संचालन व संधारण हेतु आउटसोर्स करने का सुझाव भी दिया गया। 

 नगर निगम बुरहानपुर की जल प्रदाय योजना की समीक्षा में विधायक श्रीमती चिटनिस ने इन्टेकवेल व ट्रीटमेंट प्लांट पर स्टेण्ड-बायट्रान्सफार्मर लगाने की आवश्यकता बताई और उसका प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी ब्रेकडाउन की स्थिति में जल प्रदाय व्यवस्था अवरुध्द ना हो। नगर निगम की सीवरेज योजना की समीक्षा में पी.डी.एम.सी. को सख्त निर्देश दिए गए कि जल आवर्धन की जल प्रदाय पाईपलाईन से सीवर लाईन को पर्याप्त व निर्धारित दूरी पर डाला जाए ताकि भविष्य में कंटेमिनेशन की आंशका को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। 

सीवरेज की ड्राइंग डिजाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर अनुमोदन उपरांत कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित भी किया गया। अमृत 2.0 अंतर्गत शाहपुर नगर परिषद में निर्माणाधीन एप्रोन निर्माण का कार्य वर्षाकाल के पूर्व 31 मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर पालिका परिषद नेपानगर में एसबीएम 2.0 अंतर्गत एसटीपी निर्माण हेतु चयनित भूमि का अग्रिम आधिपत्य प्राप्त कर एसटीपी का निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। 

 बैठक में बताया गया कि, नेपानगर की जल प्रदाय योजना में रेल्वे लाईन क्रासिंग की अनुमति रेल्वे से प्राप्त हो गयी है। ट्रेन्च लेस पध्दति से पाईपलाईन डालने का कार्य आगामी 15 दिवस में पूर्ण कर सुचारु रूप से जल प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। 

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...