" संकल्प से समाधान” अभियान के तहत भगवानपुरा, भराड़ी व सड़ियापानी में स्वास्थ्य शिविर संपन्न , 421 मरीजों ने कराया उपचार साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि ग्राम सड़ियापानी में 115, भराड़ी में 105 तथा भगवानपुरा में 201 मरीजों का उपचार किया गया
“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत भगवानपुरा, भराड़ी व सड़ियापानी में स्वास्थ्य शिविर संपन्न , 421 मरीजों ने कराया उपचार
नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत शुक्रवार को बलड़ी विकासखण्ड के ग्राम भगवानपुरा तथा हरसूद विकासखंड के ग्राम भराड़ी व सड़ियापानी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि ग्राम सड़ियापानी में 115, भराड़ी में 105 तथा भगवानपुरा में 201 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं।
टी.बी. के संभावित मरीजों का स्पुटम कलेक्शन भी किया गया। टी.बी. मरीज को फूड बास्केट भी वितरित किए गए।
शिविरों में कुल 74 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में चिकित्सक, सुपरवाइजर, सी.एच.ओ., एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें