कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, 61 आवेदनों पर हुई सुनवाई
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की एवं उन्हें प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में खाद्यान्न, नगर निगम, राजस्व, विद्युत, पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित करीबन 61 आवेदनों पर सुनवाई की गयी।
जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर आवेदकों को नियमानुसार राहत प्रदान की जाए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें