सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश,सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय पर निराकरण करें,अन्यथा होगी कार्यवाही

 



कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश,सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय पर निराकरण करें,अन्यथा होगी कार्यवाही

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज अपने अपने विभाग से सम्बंधित शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें। समय सीमा में निराकरण न करने के कारण सीएम हेल्पलाइन की रेटिंग में जिन अधिकारियों की ग्रेड खराब होगी, उनके विरूद्ध वेतन काटने एवं अन्य कार्यवाही की जाएंगी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के. आर. बड़ोले, एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री तथा समग्र व ई-केवायसी लिंकिंग सम्बंधी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणजनों को सरकारी योजनाओं के तहत सहायता मिलती रहे।


अधूरी पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करें


कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हस्तांतरित करें। बैठक में बताया गया कि कुल 502 पेयजल योजनाओं में से 406 योजनाएं हस्तांतरित हो चुकी हैं, 96 योजनाओं का हस्तांतरण होना शेष है। इसके अलावा 39 पेयजल योजनाएं अभी प्रगतिरत हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधूरी पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।

संकल्प से समाधान अभियान” के तहत पात्रता अनुसार हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले

कलेक्टर श्री गुप्ता ने “संकल्प से समाधान अभियान” की अब तक की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जिला अधिकारियों और एसडीएम को शिविरों में जाकर विभागीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि शिविरों के आयोजन से पूर्व उनके स्थान और तिथि का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि शिविर से एक दिन पूर्व गांव में मुनादी करायें, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में लाभान्वित हो सकें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शिविर में जो आवेदन अपात्रता के कारण अस्वीकृत किए जा रहे हैं उन आवेदकों को अपात्रता का स्पष्ट कारण बताते हुए आवेदन अस्वीकृत किया जाए। उन्होंने एसडीएम एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपात्रता के कारण निरस्त आवेदनों की एक बार फिर से जांच कर लें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...