सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर के ग्राम बसाली में ‘‘जल अर्पण दिवस’’ उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित रहा।

 


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखण्ड बुरहानपुर के ग्राम बसाली में ‘‘जल अर्पण दिवस’’ उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य नलजल योजना के संचालन, संधारण एवं जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।

इस अवसर पर ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम की नलजल योजना के नियमित संचालन, संधारण तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के दायित्वों के बारे में बताया गया। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय पर जलकर जमा कर पंचायत का सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं नलजल योजना के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इसी कड़ी में ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जल संरक्षण विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा फूल-हार के साथ नल-जल का पूजन कर जल के महत्व का संदेश दिया गया।  


पीएचई कार्यपालन यंत्री सुश्री वर्षा शिवपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता बनाए रखने के उपाय बताए गए। हाथ धुलाई की सही विधि समझाकर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा जल गुणवत्ता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती झूनाबाई सुमसिंग, ग्राम पंचायत सरपंच श्री नारू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला समन्वयक श्री राजेश ठाकुर, रसायनज्ञ श्री दिनेश तिवारी, विकासखण्ड समन्वयक श्री निलेश बोर्डे एवं ग्रामीणजनों द्वारा सहभागिता की गयी।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...