इंदौर इच्छापुर हाईवे के बैरियर फाटे के पास ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर पलटने से 6 लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती
बुरहानपुर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक ऐपे ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को डायल 112 और एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा शाहपुर फाटे से पहले होटल मन के पास हुआ। सभी महिलाएं मैथा खारी गांव की रहने वाली हैं। वे नसबंदी कैंप में शामिल होने के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल जा रही थीं।
पास से ट्रक के गुजरने से हुआ अनियंत्रित घायल महिला ने बताया कि ऑटो के पास से एक ट्रक निकला। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। डायल 112 की टीम ने तीन महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं एंबुलेंस 108 से प्रमिला नाथ को अस्पताल लाया गया। ऑटो में सवार कमला बाई ने बताया कि वाहन में छह से सात महिलाएं थीं। इनमें से चार महिलाएं घायल हुई हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें