सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर पेट्रोल एवं एथेनॉल की अलग-अलग बिक्री की मांग को लेकर ताप्ती सेवा समिति ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत के माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से कलेक्टर प्रतिनिधि एवं डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार को सौंपा गया।

ज्ञापन में समिति ने कहा कि वर्तमान में देश में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा इसके पीछे विदेशी तेल पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्य बताए गए हैं, जिनका समिति सम्मान करती है। किन्तु बड़ी संख्या में ऐसे पुराने दोपहिया, चारपहिया एवं कृषि वाहन आज भी उपयोग में हैं जो अधिक एथेनॉल मिश्रित ईंधन के लिए पूर्णतः अनुकूल नहीं हैं। इससे वाहन स्वामियों के बीच इंजन की कार्यक्षमता, माइलेज तथा रखरखाव को लेकर चिंताएँ सामने आ रही हैं।

समिति ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पेट्रोल एवं एथेनॉल की अलग-अलग बिक्री सुनिश्चित की जाए, प्रत्येक पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल एवं एथेनॉल दोनों उपलब्ध कराए जाएँ तथा उपभोक्ताओं को अपने वाहन निर्माता के निर्देश, वाहन की क्षमता एवं आवश्यकता के अनुसार उचित अनुपात में ईंधन का मिश्रण चुनने का विकल्प दिया जाए। साथ ही विभिन्न एथेनॉल मिश्रण (E10, E20, E30 आदि) स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराए जाएँ, प्रत्येक पेट्रोल पंप पर उपयुक्त ईंधन संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाए तथा पुराने वाहनों पर एथेनॉल मिश्रित ईंधन के दीर्घकालिक प्रभावों का स्वतंत्र वैज्ञानिक अध्ययन कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

समिति का कहना है कि उपभोक्ताओं को विकल्प उपलब्ध कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं उपभोक्ता अधिकारों की भावना के अनुरूप है। जिस प्रकार विभिन्न ऑक्टेन रेटिंग का पेट्रोल उपलब्ध कराया जाता है, उसी प्रकार पेट्रोल एवं एथेनॉल के अलग-अलग विकल्प भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि प्रत्येक नागरिक अपनी आवश्यकता एवं वाहन की क्षमता के अनुसार ईंधन का चयन कर सके।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, कविता चौहान, सचिव धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, 

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...