सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर ग्राम सागफाटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया।

 


नेपानगर तहसील के ग्राम सागफाटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। जांच में स्टॉक रजिस्टर गायब मिला तथा ऑनलाइन डेटा के मुकाबले गेहूं, चावल और शकर कम व नमक अधिक पाया गया। इस दौरान तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गिरीश नागपुरे भी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार किया।


 शैक्षणिक गतिविधियां अधिकारियों ने कक्षा में पहुंचकर खुद एक शिक्षक की भूमिका निभाई और बच्चों को पढ़ाया  विज्ञान और गणित के सवाल पूछे, तथा बच्चों द्वारा संतोषजनक जवाब दिए गए।

 सराहना व प्रेरणा बच्चों के प्रदर्शन से संतुष्ट होकर गणित शिक्षक आशीष दुबे और अन्य साथियों की प्रशंसा की गई, साथ ही बच्चों को प्रेरित कर एक काबिल अफसर बनने के टिप्स दिए गए।

 माध्यमिक विद्यालय मंडवा का औचक निरीक्षण उपस्थित 

अधिकारी एसडीएम सृजन श्रीवास्तव, तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले ने एक शिक्षक की भूमिका अदा करते हुए माध्यमिक विद्यालय मंडवा का निरीक्षण किया गया, स्कूल में दर्ज 646 बच्चों के विरुद्ध 285 बच्चे उपस्थित, पाए गए। स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने अपने बचपन के दोनों को याद किया एवं बच्चों को बेहतर पढ़ने और पढ़ लिख कर एक काबिल अफसर बनने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। बच्चों को विज्ञान और गणित के सवाल किए गए । बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया। बच्चों के जवाब से संतुष्ट होकर संबंधित गणित शिक्षक आशीष दुबे और साथी शिक्षक की प्रशंसा करते हुए और बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया।  

सुधार के निर्देश: स्कूल निरीक्षण के दौरान जन शिक्षक राजेश कापड़िया की मौजूदगी में प्रधान पाठक को आवश्यक सुधार करने के लिए कहा गया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...