सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर तहसील के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

 

   मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला। 



घटना का विवरणस्थान: ग्राम सीवल, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर

समय: सोमवार सुबह करीब 10 बजे पानी की टंकी से बह रहे पानी मे गोबर के ढेर के साथ बहते जल में नवजात शिशु शव दिखाई दिया।

स्थिति: नवजात का शव कचरे और गोबर के ढेर में दबा हुआ था। पानी की टंकी ओवरफ्लो होने के कारण जब पानी के तेज बहाव में गोबर का ढेर भी बहने लगा। इसी दौरान उसमें दबा नवजात दिखाई दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पता चलते ही पुलिस तुरंत मौका स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी ।

👮 पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई : ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

अधिकारी मौके पर: नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी, एसडीएम सृजन श्रीवास्तव और तहसीलदार जगन वास्कले दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे।

वर्तमान स्थिति: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा बनाकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस नवजात बच्ची को वहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका।

इसके बाद ग्रामीणों को उसमें नवजात दिखाई दिया। सूचना मिलने पर नेपानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू की। दोपहर 2 बजे नेपानगर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव, तहसीलदार जगन वास्कले भी मौके पर पहुंचे।

आप देख रहे है 👇






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...