बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां इच्छादेवी मंदिर में चोरों ने पहले माता के चरण स्पर्श किए और फिर मुकुट चुराकर फरार हो गए।
बुरहानपुर ।शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक और प्रसिद्ध ग्राम इच्छापुर स्थित प्रसिद्ध इच्छादेवी मंदिर में 12 सितंबर की रात चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार अज्ञात बदमाश मंदिर में घुसे और पहले माता इच्छादेवी के पैर छुए, फिर चांदी की पॉलिश किया हुआ मुकुट और छत्र चुरा लिया। और जाते समय भी बदमाश ने पैर छूकर गए
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज ने न केवल पुलिस, बल्कि स्थानीय श्रद्धालुओं को भी चौंका कर रख दिया है। फुटेज के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने चोरी जैसे अपराध को अंजाम देने से पहले और बाद में माता रानी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
वारदात का तरीका: आस्था और अपराध का अनोखा घालमेल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन अज्ञात आरोपी देर रात मंदिर परिसर में दाखिल हुए। गर्भगृह में माता की प्रतिमा के पास पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मां इच्छादेवी के चरण छुए। इसके बाद उन्होंने माता रानी की प्रतिमा से चांदी की पॉलिश किया हुआ मुकुट और छत्र उतार लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देकर भागते समय भी एक बदमाश ने दोबारा माता के पैर छुए और फिर वहां से फरार हो गए।सुरक्षित रह गए सोने के आभूषणबताया जा रहा है कि चोरों का ध्यान केवल मुकुट और छत्र पर ही था।
मंदिर में माता रानी की प्रतिमा पर सोने की नाक की लौंग और गले में सोने का मंगलसूत्र भी मौजूद था, लेकिन चोर कीमती सोने के इन आभूषणों को हाथ लगाए बिना ही केवल मुकुट और छत्र लेकर चंपत हो गए।क्षेत्र में आक्रोश,
पुलिस खंगाल रही सुरागइच्छादेवी मंदिर इस पूरे अंचल के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र है। ऐसे में पवित्र धार्मिक स्थल पर हुई इस सुरक्षा चूक और चोरी की घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें