सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में नए मीटरों के बाद बढ़े बिजली बिलों की जांच सहित 12 मांगों को लेकर ताप्ती सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

 


बुरहानपुर । शहर एवं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण, उपभोक्ताओं को आ रहे बढ़े हुए विद्युत बिलों की जांच, कमजोर विद्युत लाइनों के सुधार तथा पर्याप्त प्रशिक्षित लाइन स्टाफ की उपलब्धता सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आज मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री, बुरहानपुर वृत को ज्ञापन सौंपा गया।

समिति ने ज्ञापन के माध्यम से विशेष रूप से नए विद्युत मीटर लगाए जाने के बाद अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अचानक एवं अत्यधिक वृद्धि होने की शिकायतों को गंभीरता से उठाया। समिति ने मांग की कि ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर, रीडिंग, तकनीकी शुद्धता, बिलिंग प्रक्रिया एवं वास्तविक विद्युत खपत की जांच कर असामान्य बिलों में नियमानुसार सुधार किया जाए।

ज्ञापन में बुरहानपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी और कमजोर विद्युत लाइनों को बदलने, कम क्षमता वाले तारों एवं विद्युत नेटवर्क को मजबूत करने, बार-बार फॉल्ट वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान करने तथा मकानों के अत्यधिक करीब से गुजर रही विद्युत लाइनों को सुरक्षित दूरी पर करने की मांग भी की गई।

समिति ने कहा कि बढ़ती आबादी और घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में बढ़ते विद्युत उपकरणों के उपयोग को देखते हुए विद्युत वितरण व्यवस्था की क्षमता में भी विस्तार आवश्यक है। इसके लिए अतिरिक्त डीपी, ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइनों की स्थापना तथा विद्युत नेटवर्क के नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव की मांग रखी गई।

इसके साथ ही विद्युत खराबियों के दौरान सुधार कार्य में होने वाले विलंब को देखते हुए पर्याप्त संख्या में योग्य एवं प्रशिक्षित लाइन स्टाफ उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं संसाधन प्रदान करने की मांग की गई। दुर्घटना संभावित विद्युत लाइनों एवं स्थानों का सर्वे कर उन्हें प्राथमिकता से सुरक्षित करने पर भी जोर दिया गया।

ताप्ती सेवा समिति ने कहा कि उपभोक्ताओं से विद्युत शुल्क लेने के साथ उन्हें सही मीटरिंग, वास्तविक खपत पर आधारित पारदर्शी बिलिंग, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और समय पर शिकायत निवारण की सुविधा मिलना आवश्यक है। नए मीटरों के बाद बढ़े हुए बिलों की शिकायतों की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच जनहित में अत्यंत आवश्यक है।

समिति ने विद्युत विभाग से सभी 12 मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समयबद्ध एवं ठोस कार्यवाही करने का अनुरोध किया, ताकि बुरहानपुर की विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित, मजबूत, आधुनिक एवं सुचारु बनाया जा सके।इस अवसर पर श्रीमती सरिता भगत संरक्षक राजीव खेड़कर मंसुर सेवक सचिव धर्मेंद्र सोनी प्रेमलता साकले उपाध्यक्ष देवचंद शर्मा विनय विनय पुनीवाला अत्ताउल्लाह खान डॉ यूसुफ खान विवेक हकीम प्रवक्ता सचिन सोनगिरकर राजकुमार बचवानी आदि लोग मौजूद थे

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...